• उत्तर प्रदेश
• भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष पंडित सचिन शर्मा ने कहा किसान, मजदूरों और पश्चिम यूपी में गन्ना, किसान की लड़ाई लड़ना जानता है संगठन
• सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
संजय कुमार चौधरी, ब्यूरो रिपोर्ट उत्तर प्रदेश
भारतीय किसान यूनियन (अज़गर) प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा व प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर और राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू ने मथुरा ,भरतपुर राजस्थान में संगठन विस्तार को लेकर भ्रमण किया नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और क्षेत्रीय किसानों को आश्वस्त किया कि भारतीय किसान यूनियन अज़गर किसानों के साथ खड़ा है किसानों के साथ किसी भी अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करेगा साथ ही मज़दूरों की आवाज़ बनने का काम भी भारतीय किसान यूनियन अज़गर करेगा ।प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा कि ये अज़गर भ्रष्टाचारियों को निगलने वाला अज़गर है जो किसी भी क़ीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा
• प्रदेश अध्यक्ष पं सचिन शर्मा ने कहा किसान, मजदूर की आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने और उसका हल कराने की ताकत रखता है संगठन, किसानों से किया आधुनिक खेती को अपनाने का आह्वान
-----------------------------------
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा सर्वप्रथम संगठन का विस्तार करना और सभी किसान भाइयों एवं मजदूरों को एक छतरी के नीचे लाने का प्रयास संगठन कर रहा है जिससे एक स्वर में बुलंद आवाज में किसान भाईयों की आवाज सही जगह पर रखी जाए और समस्याओं का निस्तारण हो। किसानों और मजदूर वर्ग द्वारा किये गए सम्मान और स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा किसानों व मज़दूरों की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।
प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर ने कहा एमएसपी का विषय हो या फिर कृषक यंत्रों व ट्रैक्टरों व खेती के लिए इस्तेमाल होने वाले डीजल के लिए विशेष छूट, किसानों का ऋण माफ समेत पश्चिम यूपी के किसानों के लिए गन्ना पेमेंट का समय और भुगतान और सरकार के वायदे अनुसार भुगतान में वृध्दि सभी विषयों पर संगठन आगे की लड़ाई तेज करेगा इसके अतिरिक्त मजदूरों के लिए श्रमिक कार्ड के माध्यम से ही दुर्घटना बीमा, इलाज व बच्चों की 12वीं तक का मुफ्त इलाज व 'एक देश एक मजदूरी दाम' की लड़ाई के लिए हम संकल्पित है। संगठन का विस्तार कर मजबूती से सभी विषयों पर लड़ाई लड़ी जाएगी क्योंकि संगठन किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ना जानता है
वहीं संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू ने कहा कि भारत वर्ष की आधे से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है फिर भी इस देश का किसान दुखी है और लगातार किसानो के कर्ज़ के बढ़ते आत्महत्याओं का सिलसिला बढ़ रहा है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अभी सरकार ने कोई कदम नही उठाया है।किसान के हक़ की लड़ाई अभी पूरी नहीं हुई है अभी आगे और भीआंदोलन किसानों के हक़ में लड़ने पड़ेंगे ताकि किसानों को उनकी फ़सल का उचित दाम मिल सके इसलिए सभी उपाय किये जायेंगे ।
मथुरा के जिला अध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह द्वारा दर्जनों स्वागत किए गए जिलाध्यक्ष ठाकुर चंद्रपाल सिंह ने कहा हर हाल में लड़ी जाएगी किसानों मजदूरों की लड़ाई संगठन का विस्तार
आंदोलन को देगा गति और कहां मथुरा के सभी किसान मजदूरों की समस्याओं को लेकर जल्द किया जाएगा विशाल धरना प्रदर्शन साथ में युवा प्रदेश सचिव सेन सौरभ चंदेला ने कहां किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लडूंगा
सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
निष्पक्ष एवं निर्भीक
चुनिंदा खबरें 👁️देखने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
चैनल को लाइक करें शेयर करें
कमेंट करके जरूर बताएं खबरें आपको कैसी लगी
संजय कुमार चौधरी
उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट


