उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन भाकियू अंबावता ने हर जिले स्तर पर प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ मुख्यमंत्री, व जिलाधिकारी के माध्यम से दीया ज्ञापन
भाकियू अंबावता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता जी के निर्देशानुसार किसानों की समस्याओं को लेकर देशभर के प्रत्येक जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति जी और माननीय मुख्यमंत्री जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया ज्ञापन में प्रमुख रूप से प्रशासन की तानाशाही भ्रष्टाचार की चरम सीमा और सरकारी तंत्र की अनियमितता को लेकर समस्याओं को सूचीबद्ध करके ज्ञापन दिया।
पिछले 13 दिसंबर को जिला कार्यालय मुजफ्फरनगर पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से किसानों की समस्याओं को लेकर एक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के द्वारा किसानों की मांगों की अनदेखी करने के बाद उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करा दिए जो बेहद असंवैधानिक कृत्य की श्रेणी में आता है लोकतंत्र में अपनी समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन की अनुमति हमारा संविधान भी देता है इस तरह जनमानस की आवाज को दबाना कहीं ना कहीं तानाशाही प्रवृत्ति को दर्शाता है जो लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा ।
महामहिम राष्ट्रपति माननीय मुख्यमंत्री जी किसान और मजदूरॉ की इस गंभीर समस्या का व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करें और दोषी अधिकारियों का जो कि जनता के पैसे से ही अपनी आजीविका चलाते हैं ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर तुरंत कार्यवाही हो।
सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क
निष्पक्ष एवं निर्भीक
चुनिंदा खबरें 👁️देखने के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
*चैनल को लाइक करें शेयर करें
कमेंट करके जरूर बताएं खबरें आपको कैसी लगी
संजय कुमार चौधरी
उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट

