महलगांव ओपी परिसर में प्रत्येक शनिवार के ही तरह इस शनिवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। महलगांव ओपी प्रभारी मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम के मौजूदगी में दर्जनों भूमि संबंधित मामले की सुनवाई हुई। जनता दरबार में कुर्सैल, बलवा चकई, महलगांव, मटियारी,बौरेल, उखवा, भूना मजगामा, चैनपुर मसुरिया, डुमरिया सहित अन्य गांवों के दर्जनों लोगों ने अपनी जमीन संबंधित विवाद का समाधान हेतु अंचलाधिकारी को अवगत कराया। महलगांव ओपी प्रभारी मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया शांतिपूर्ण माहौल जनता दरबार संपन्न हुआ।इस मौके पर अंचल कर्मी असलम,एसआई लालमोहर सिंह, प्रेमचन्द सिंह सहित अन्य अंचल कर्मी उपस्थित थे।
