बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़ आलम ने आमजनों की समस्यायों को सुना, हरसंभव समाधान करने का दिया आश्वासन






बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़ आलम ने आमजनों की समस्यायों को सुना, हरसंभव समाधान करने का दिया आश्वासन

अल्लामा गजाली की रिपोर्ट 


जोकीहाट विधानसभा के सिसौना गांव स्थित निज आवास पर बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज़ आलम ने शनिवार को आमजनों की समस्यायों को बखूबी सुना।इस दौरान विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने मंत्री को कई समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद मंत्री ने ऑन द स्पॉट संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है।इस मौके पर रफीक आलम, मुखिया नन्हे राजा, मौलवी मंजूर, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरशद आलम, शहबाज आलम, अब्दुल वदूद, ताबिश नूर , मन्नान आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post