अल्लामा गजाली की रिपोर्ट
जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार को अहले सुबह हरवा चौक से गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने जब पिकअप वैन को थाना लायी तो कुरकुरे भुजिया के कार्टून में रखा विदेशी शराब की गिनती की गई तो कुल 71 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है।गिरफ्तार वाहन चालक से पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपना नाम वकील यादव पिता विलास यादव बताया है।जो मूल रूप से सीतामढ़ी जिला निवासी है। थानेदार घनश्याम कुमार ने बताया है कि जब्त विदेशी शराब दालकोला से सीतामढ़ी ले जायी जा रही थी। जब्त पिकअप वैन का निबंधन संख्या BR 06GF 1321 है।
