मासुम रेजा की रिपोर्ट
अररिया जिला मत्स्य कार्यालय, अररिया द्वारा दो दिवसीय भ्रमण दर्शन कार्यक्रम हेतु पलासी प्रखंड के 60 मत्स्य कृषकों को आज झंझारपुर, मधुबनी के लिए रवाना किया गया है। सभी मत्स्य कृषकों को समाहरणालय परिसर से जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अररिया एवं वरीय उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि दूसरे जिले में हो रहे बायोफ्लॉक, समेकित मछली पालन, मत्स्यबीज हैचरी आदि कि वैज्ञानिक तकनिक के माध्यम से किसान सफलतापूर्वक मत्स्य पालन कर रहे हैं, एवं आद्र भूमि, चौर क्षेत्र को विकास कर मत्स्य पालन कर उत्पादकता में वृद्धि की जा रही है। राज्य सरकार की भ्रमण दर्शन योजना अंतर्गत किसानों को इसे देखने एवं सिखने से उन्हें उत्साह एवं कुछ नया करने का प्रेरणा मिलेगा। किसान वैज्ञानिक तकनिकों को देख कर एवं सिख कर अपने जिलों में उसी तरह से मछली पालन कर मत्स्य उत्पादकता को बढ़ाने मे सहयोग मिलेगा।


