सीमांचल एक्सप्रेस: रिपोर्टर - हयात दानिश• बायसी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दवा दुकान से डेढ़ करोड़ की छिपकली बरामद साथ ही साथ विभिन्न मामलों में 7 व्यक्ति हुआ गिरफ्तार
पुर्णिया : बायसी थाना पुलिस ने मंगलवार को देर रात एक दवा दुकान से 50 पैकेट कोडीन युक्त कफ सिरप और टोकाय गायको नस्ल की काली छिपकली जिसकि राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपिया है वही मामले को लेकर एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि बायसी थाना क्षेत्र के पूरब चौक बायसी स्थित ताज मेडिसिन में पश्चिम बंगाल के करंडीघी से लाकर कुछ वन्यजीव को दिल्ली भेजने की तैयारी थी इस मामले में अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है गिरफ्तार लोगों में कटिहार के बलराम बायसी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के करनदिघी के एक व्यक्ति एवं दालकोला के एक तस्कर कुल चार व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस ने बताया कि तस्कर छिपकली को दिल्ली भेजने की तैयारी में था वही दवा दुकानदार दिलनवाज फिलहाल दुकान छोड़कर फरार हो गया है उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है इस मामले में कई अन्य लोग भी शामिल है जिन की छानबीन की जा रही है पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि छिपकली की पहचान के लिए वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है इसी कड़ी मे कल शराब गांजा एव पुराने मामले सहित कई अन्य मामलों से 5 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है
