पार्टी के कार्यकर्ता और नेता हर घर तक पहुंच रहे हैं और ऐतिहासिक होने जा रहा है इस बार का चुनाव-आदेश गुप्ता




• भाजपा 180 से ज्य़ादा सीटें जीतने जा रही है


• आम आदमी पार्टी के घोटालों से जनता है परेशान

• पार्टी के कार्यकर्ता और नेता हर घर तक पहुंच रहे हैं और ऐतिहासिक होने जा रहा है इस बार का चुनाव-आदेश गुप्ता
  
Seemanchal Express News: Delhi Ncr रिपोर्टर, आनन्द 

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने रविवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान में कहा है कि भाजपा निगम चुनावों में 180 से ज्य़ादा सीटें जीतने जा रही है। बलजीत नगर वार्ड में पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी की सच्चाई पता चल चुकी है। उन्हें पता चल गया है कि ये पार्टी कहती कुछ है और करती उसका बिलकुल उल्टा है। लिहाजा भाजपा के प्रत्याशियों को जनता का बड़ा समर्थन मिल रहा है। पार्टी को भी आंतरिक मूल्यांकन में 180 से ज्य़ादा सीटें मिलने का पता चल रहा है। पार्टी और हमारे सभी प्रत्याशियों का प्रचार बहुत ही अच्छा चल रहा है। सुबह से शाम तक खुद मैंने बलजीत नगर, रणजीत नगर, वेस्ट और ईस्ट पटेल नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया है। जिसमें बहुत बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में आज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता एक करोड़ से ज्य़ादा लोगों के घरों तक पहुंचे हैं। दिल्ली में आज ऐसी कोई गली मोहल्ला नहीं है, जहां भाजपा नहीं पहुंची है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 8 सालों में अरविंद केजरीवाल की नाकामियों और उनकी झूठी बातों का पता आम लोगों भी चल गया है। केजरीवाल ने ना तो यमुना साफ की और ना ही प्रदूषण कम किया। साथ ही शराब की दुकानें हर मोहल्ले में खोलकर जो पाप आम आदमी पार्टी ने किया है। उसका हिसाब इन चुनावों में जनता केजरीवाल से लेने जा रही है।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि इस बार निगम का चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहा है, ये चुनाव केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के गिरने की शुरुआत है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post