प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने दिल्ली के पूर्वांचलियों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की, कांग्रेस ही वादे पूरे करके दिल्लीवालों को सुशासन दे सकती है।
कांग्रेस निगम की सत्ता में आने पर छठ घाटों का पुर्नउद्धार करेगी और यमुना की सफाई करके स्वच्छ जल प्रदान करने के लिए प्राथमिकता से काम करेगी।- चौ0 अनिल कुमार
सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट दिल्ली
नई दिल्ली, 27 नवम्बर, 2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने छठ घाट पर आयोजित यमुना चौपाल पर छठ सेवा समिति और दिल्ली के पूर्वांचल वासियों को दिल्ली नगर निगम चुनाव में संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस निगम की सत्ता में आने पर पूरी दिल्ली में यमुना किनारे छठ घाटों का पुर्नउद्धार, बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण करके लाखों पूर्वांचल वासियों के लिए छठ महापर्व के अवसर पर यमुना के जल प्रदूषण को खत्म करके स्वच्छ जल मुहैया कराकर उनकी धार्मिक आस्था का पूरा सम्मान करेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली के लाखों पूर्वांचल वासियों से अपील की कि 4 दिसम्बर, 2022 रविवार को कांग्रेस को वोट देकर हमें दिल्ली नगर निगम एक बार फिर मौका दें।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ, पूर्व विधायक श्री हरी शंकर गुप्ता, पूर्वाचंल समिति के चेयरमैन श्री शिवराम पांडे, पदाधिकारी श्री तपन कुमार झा, अजय कुमार झा और श्री प्रदीप पांडे, रिसर्च विभाग चेयरमैन आशिष श्रीवास्तव मौजूद थे।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जब भी यमुना का जिक्र आता है तो दिल्ली वालों का दिल रोता है क्योंकि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार ने यमुना सफाई करके यमुना के जल प्रदूषण को खत्म कर दिया था। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने ही पूर्वांचल के लोगों की आस्था को देखते हुए दिल्ली में छठ घाटों को बनाने की शुरुआत की थी और दिल्ली में जितने भी छठ घाट बने हैं वो कांग्रेस की दिल्ली सरकार द्वारा बनाये गए थे। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल वासियों के प्रोत्साहन और शिक्षा को महत्व देते हुए कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में मैथिली-भोजपुरी अकादमी का गठन किया जिससे पूर्वांचल के लोगों को नए अवसर दिए गए।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि लगातार 3 वर्षों से अरविन्द केजरीवाल छठ महापर्व पर दिल्ली के लाखों पूर्वांचलवासियों की धार्मिक आस्था के साथ एन.जी.टी के दिशा निर्देशों की आड़ में खिलवाड़ करते आ रहे है। इस वर्ष भी अपनी विफलता के कारण पूर्वांचल वासियों को यमुना किनारे छठ माता की अर्चना करने की इजाजत नही दी गई जबकि एन.जी.टी. ने दिल्ली सरकार को यह निर्देश देकर सिर्फ मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई थी लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने एन.जी.टी. के 900 करोड़ के जुर्माना लगाने के बाद यमुना छठ घाटों पर छठ महापर्व पर ही रोक लगा दी। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में प्रदूषण के लिए कोई जिम्मेदार है वह सिर्फ अरविन्द केजरीवाल हैं जिन्होंने प्रदूषण खत्म करने की घोषणाऐं तो बहुत की परंतु प्रदूषण निवारण के लिए कोई भी सार्थक कदम आज तक नही उठाया।
चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने यमुना को स्वच्छ व साफ सुथरी बनाने के लिए यह बयान दिया था मैं यमुना की सफाई करके एक करोड़ लोगों को आस्था की डुबकी लगवाउॅगा। परंतु हजारों करोड़ रुपये भ्रष्टाचार की भेट चढ़ने के बावजूद केजरीवाल दिल्ली में वायु और जल प्रदूषण को खत्म करने विफल रहे। उन्होंने कहा कि जो केजरीवाल दिल्ली में राजनीति को बदलकर भ्रष्टाचार मुक्त माहौल प्रदान करते थे उन्होंने न सिर्फ दिल्ली के पर्यावरण, प्रशासन, वातावरण को प्रदूषित कर दिया बल्कि दिल्ली की राजनीति तक को प्रदूषित करके दिल्ली को प्रदूषण में नम्बर-1, अपराध और महिला उत्पीड़न में नम्बर-1, नशे में नम्बर-1, कोविड मौतों में नम्बर-1, भ्रष्टाचार में नम्बर-1, बेरोजगारी में नम्बर-1, महंगाई में नम्बर-1 बना दिया।