आप नेताओं द्वारा छह महीने से सत्येन्द्र जैन के लिए भारत रत्न की मांग करना बेहद निंदनीय है-संबित पात्रा





• आखिर क्या कारण है कि केजरीवाल जेल में छह महीनों से बंद सत्येन्द्र जैन का बचाव कर रहे हैं-संबित पात्रा


• कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि केजरीवाल द्वारा जेल के अंदर सत्येन्द्र जैन को वी.आई.पी. व्यवस्था देना उनकी नैतिकता पर सवाल खड़ा करता है-संबित पात्रा

• डाँ पात्रा ने एक वीडियो जारी किया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सत्येन्द्र जैन के बैरक में 10-10 लोग देखें जा रहे हैं और मुख्यमंत्री से पूछा की क्या यह जेल मैन्यूअल मे सही है

• आप नेताओं द्वारा छह महीने से सत्येन्द्र जैन के लिए भारत रत्न की मांग करना बेहद निंदनीय है-संबित पात्रा
Seemanchal Express News: Delhi Ncr: संजय कुमार चौधरी 

नई दिल्ली, 27 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हर दिन जेल के अंदर से सत्येन्द्र जैन का वीडियो आना कोई मजाक नहीं है बल्कि एक गंभीर मुद्दा है क्योंकि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में इस तरह से संविधान का मजाक उड़ाया जाना बेहद ही शर्मनाक है। प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री हरीश खुराना भी उपस्थित थे।

डॉ संबित पात्रा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रुप में रेपिस्ट के मसाज करने को फीजियोथरेपी बताना बेहद ही शर्मनाक है। एक कैदी को मुख्यमंत्री द्वारा संरक्षण देना बेहद ही खतरनाक है। सत्येन्द्र जैन के वकील ने जब कोर्ट में खाने को लेकर शिकायत की तो कोर्ट का साफ कहना था कि यह आर्टिकल 14 का उल्लंघन है और कोर्ट इसकी इजाजत नहीं देता। लेकिन बावजूद उसके प्रेसवार्ता में आकर झूठी बातों को कोर्ट के निर्देश का नाम लेकर केजरीवाल ने कोर्ट को भी विवादित करने का काम किया।

डॉ पात्रा ने कहा कि आखिर क्या कारण है कि केजरीवाल पिछले छह महीनों से बंद सत्येन्द्र जैन को संरक्षण दे रहे हैं और उनका बचाव करने में लगे हैं। सत्येन्द्र जैन के काले कारनामों में केजरीवाल की सहभागिता का होने की सिर्फ आशंका ही नहीं बल्कि उसका प्रमाण के साथ जल्द खुलासा भी होने वाला है। उन्होंने कहा कि आज सत्येन्द्र जैन को इतनी वी.आई.पी. ट्रीटमेंट मिल रही है जबकि केजरीवाल ही थे जो जेलों के अंदर वी.आई.पी. ट्रीटमेंट खत्म करने की बड़ी-बड़ी बातें करते थे।

डॉ पात्रा ने एक वीडियो जारी किया जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सत्येन्द्र जैन के बैरक में 10-10 लोग देखें जा रहे हैं। ऐसे में एक कैदी के रुम में इतने लोगों का होना और उसके बावजूद मुख्यमंत्री का जेल मैन्यूअल का हवाला देना, किसी भी तरह से तर्क संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि एक कैदी के रुप में सत्येन्द्र जैन जेल के अंदर बंद है लेकिन उनका स्वागत और उनकी सेवा जेल मंत्री की तरह ही किया जा रहा है। केजरीवाल ही खुद कहते थे कि कुछ राजनेता जेल के अंदर से ही अपनी गैंग चलाते हैं और आज वहीं बात प्रमाणित होती दिख रही है।

डॉ संबित पात्रा ने कहा कि कोर्ट ने तो स्पष्ट रुप से कहा है कि जिस तरह का बर्ताव अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर बंद सत्येन्द्र जैन से कर रहे हैं, यह उनकी नैतिकता पर सवाल खड़े करता है। यही नहीं राघव चढ्ढा तो सत्येन्द्र जैन को भारत रत्न की भी मांग करने लगे थे। उन्होंने कहा कि एक जेल के अंदर पिछले छह महीनों से बंद कैदी के लिए भारत रत्न की डिमांड करना गौरवपूर्ण भारत रत्न का अपमान करना है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post