निगम चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रहे जनसमर्थन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस निगम में अपना परचम फिर से लहराऐंगी- चौ0 अनिल कुमार











• निगम चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रहे जनसमर्थन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस निगम में अपना परचम फिर से लहराऐंगी- चौ0 अनिल कुमार


• निगम चुनाव में कांग्रेस ने ताकत झौंकी, 150 जनसभाऐं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाऐं और पदयात्राऐं निकाली।- चौ0 अनिल कुमार

Seemanchal Express News: Delhi Ncr Repoted By, संजय कुमार चौधरी 

नई दिल्ली, 27 नवम्बर, 2022 - आज रविवार के दिन कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों ने दिल्ली नगर चुनाव में पूरी ताकत झौंकी दी। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज दर्जनों जनसभाओं को सम्बोधित किया और पदयात्रा भी की। निगम चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रह जन समर्थन से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस निगम में अपना परचम फिर से लहराऐंगी, क्यांेकि दिल्ली में झुग्गी झौपड़ी कॉलोनियों, जे.जे. कलस्टर, पुनर्वास कॉलोनियों व अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों से भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने 3-3 शासनकाल में जो वायदे किए थे उनमें से एक भी वादा पूरा नही किया व भाजपा ने 15 वर्षों तथा केजरीवाल ने 8 वर्षों के कुशासन के कारण दिल्ली बदहाल हो गई।


आज कांग्रेस प्रत्याशियों ने दिल्ली भर में लगभग 150 जनसभाऐं, 100 से अधिक नुक्कड़ सभाऐं और पदयात्राऐं निकाली। चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भर की जनसभाओं में शीला दीक्षित वाली दिल्ली को याद करते हुए लोग दिखाई दिए, दिल्ली की जनता अब दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस को लाने की तैयारी कर रही है। प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत हो रहा है और उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज पटपड़गंज वार्ड नः 197 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रत्ना शर्मा, त्रिलोकपुरी वार्ड नः 191 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रंजना भारती और तुगलकाबाद वार्ड 178 से पूजा बिधूड़ी के के साथ पदयात्रा की जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद थे व क्षेत्रीय लोग भी नारे लगा रहा थे कि निगम में अबकी बार कांग्रेस सरकार। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि त्रिलोकपुरी वार्ड और पटपड़गंज वार्ड में मिल रहे प्यार, आर्शीदवार और भरपूर समर्थन से साफ हो गया है कि दिल्ली की जनता भाजपा और आम आदमी पार्टी के भ्रष्ट शासन से तंग आ चुकी है और दिल्ली नगर निगम में बदलाव चाहती है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली भर में हुए दिल्ली नगर निगम चुनावों के आंतरिक सर्वे से साफ हो गया है। एकीकृत दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस का मेयर ही बनेगा। उन्होंने कहा कि जहां दिल्ली नगर निगम चुनाव प्रचार में भ्रष्टाचार और दिल्ली को बदहाल करने वाली भाजपा के पास कोई चेहरा नही है, वहीं प्रतिदिन केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा किए जो भ्रष्टाचार के खुलासे के बाद दिल्ली की जनता ने यह तय कर लिया है कि अब केजरीवाल के बहकावे में आने वाले नही है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मैं दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के चुनाव जीतते ही हम दिल्लीवासियों के हितों के लिए अपनी घोषणाओं क्रमबद्ध तरीके से लागू करेंगे और एम.सी.डी. को मेरी चमकती दिल्ली बनाकर दिल्लीवासियों के विकास, रोजगार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा कूड़ा रहित दिल्ली बनाऐंगे। मतदाताओं से अपील की कि वे 4 दिसम्बर को कांग्रेस को वोट देकर निगम की सत्ता के भागीदार बनें।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post