प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली के सभी बूथों पर चलाया गया हर घर सम्पर्क अभियान
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने देश को सक्षम बनाया-मीनाक्षी लेखी
केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के दोनों हाथ भ्रष्टाचार के आरोपों में सने हुए हैं-दुष्यंत गौतम
शिक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल ने क्लासरूम बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया-आदेश गुप्ता
मोदी सरकार की योजनाओं को दिल्ली में लागू ना करके दिल्लीवासियों को लाभ से वंचित रखा-आदेश गुप्ता
केजरीवाल सरकार के काम धरातल पर फिसड्डी साबित हुए हैं-रामवीर सिंह बिधूड़ीRepoted By, आनंद सिंह दिल्ली NCR
नई दिल्ली, 1 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज से दिल्ली भाजपा का 15 दिवसीय हर घर सम्पर्क अभियान की शुरुआत हुई। श्री गुप्ता ने आज करोल बाग के पटेल नगर वार्ड में हर घर सम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से मुलाकात की और मोदी सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ केजरीवाल सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार की नीतियों को भी जन जन तक पहुँचाया। इस अभियान के तहत आज दिल्ली के सभी जिलों में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों जिसमे मुख्य रुप से केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत गौतम और नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी हर घर अभियान के तहत जनसम्पर्क किया।
श्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से पूरे देश की जनता लाभान्वित हुई है। इस बात का काफी दुख है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में एक ऐसी सरकार चला रहे हैं जो जनता के लिए नहीं बल्कि सिर्फ अपने लिए और अपनों के फायदे के लिए बनी हो। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल को लगता है कि उनकी मनमानी आगे भी चलेगी तो ऐसा नहीं है क्योंकि दिल्ली की जनता चुप नहीं बैठने वाली है। जनता भी समझ चुकी है कि केजरीवाल सरकार के मंत्रियों के दोनों हाथ भ्रष्टाचार के आरोपों में सने हुए हैं।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूरी दिल्ली में और अपने पूरे विभाग में भ्रष्टाचार और झूठ की राजनीति का शिकार दिल्ली वासियों को बना रहें है, उसकी पोल अब पूरी तरह से खुल चुकी है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली को अपने भ्रष्टाचार से डूबाने वाले केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में ऐसे लोगों को शामिल किया है जो हवाला कारोबारियों के साथ मिलकर दिल्ली को लूटने का काम करते रहे। इतना ही नहीं शिक्षा के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले केजरीवाल ने क्लासरूम बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल से पूरी दिल्ली हिसाब मांग रही है कि उन्होंने अपने 8 सालों के कार्यकाल में विकास के नाम पर क्या किया। दिल्ली में 500 स्कूल खोलने की बात करने वाले और 20 कॉलेज खोलने की बात करने वाले केजरीवाल पूरे 8 सालों में कोई भी नया स्कूल या कॉलेज नहीं बना पाये। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के हर वर्ग की चिंता करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत जनता को लाभ पहुंचाया तो वही दूसरी तरफ केजरीवाल सरकार ने उन योजनाओं को दिल्ली में लागू ना करके दिल्लीवासियों को उस लाभ से वंचित रखा।
श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हमेशा से केजरीवाल सरकार प्रदूषण और मां यमुना की सफाई की बात करती रही, लेकिन एक बार फिर से इन दोनों मुद्दों पर केजरीवाल सरकार फिसड्डी साबित हुई है। केजरीवाल ने प्रदूषण की सारी बातें की और उसके विज्ञापन पर करोड़ों रुपए पानी की तरह खर्च डालें, लेकिन जब उनके कामों को धरातल पर जांच करने की बातें हुई तो केजरीवाल सरकार की सारी बातें झूठी साबित हो गई। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता जो हिसाब मांग रही है तो केजरीवाल सरकार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं जो कि उनकी पुरानी आदत है।

