उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्यन योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों की समीक्षात्मक बैठक दिनांक 21.11.2022 को देर शाम उप विकास आयुक्त, अररिया श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, अररिया, अग्रणी बैंक प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक अररिया एवं वरीय उप समाहर्त्ता बैंकिंग एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक के साथ लाभुक भी उपस्थित हुए। बैठक में ऋण आवेदकों के समस्या का समाधान किया गया। अब तक जिले में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अन्तर्गत 285 लक्ष्य के विरुद्ध 92 आवेदन स्वीकृत एवं 29 ऋण आवेदनों का भुगतान हुआ है एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उन्यन योजना अन्तर्गत 99 लक्ष्य के विरुद्ध 03 ऋण आवेदन स्वीकृत किये गये हैं। उप विकास आयुक्त, अररिया द्वारा सभी बैंकों के शाखाओं को 07 दिसम्बर, 2022 तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

