• आगामी 30 नवम्बर को भाजपा 14 रोड शो के साथ करेगी महाजनसंपर्क अभियान-आशीष सूद
• आम आदमी पार्टी अब जनसाभाओं के नाम पर भी घोटाला कर रही है-आशीष सूद
• भाजपा की हमेशा से कार्यशैली रही है कि उसके नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनसे वार्तालाप करने पर विश्वास रखते हैं-आशीष सूद
• 27 नवम्बर को भाजपा का जनसंपर्क अभियान रिकॉर्ड 250 वार्डों में हुआ जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित एक लाख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया-आशीष सूद
Seemanchal Express News Delhi
नई दिल्ली, 28 नवम्बर। प्रदेश भाजपा नगर निगम चुनाव के संयोजक श्री आशीष सूद ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की हमेशा से कार्यशैली रही है कि उसके नेता कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनसे वार्तालाप करने में विश्वास रखते हैं। इसका उदाहरण है कि निगम के प्रत्याशियों के नाम ऐलान होने से पहले ही भाजपा ने एक जनसंपर्क अभियान शुरु किया था जिसमें नगर निगम के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया था और वह अभी भी जारी है।
प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर एवं प्रदेश रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख श्री विक्रम मित्तल उपस्थित थे।
श्री आशीष सूद ने कहा कि प्रदूषण एवं भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को दिल्ली की जनता ने भाजपा नेताओं के सामने रखा था, जिसके आधार पर भाजपा ने अपने प्रचार-प्रसार को जारी रखा है और यहीं कारण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली की जनता के लिए निगम द्वारा किए गए कार्यों एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की ओर जनता का रुझान देखकर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से हतोत्साहित है। उसे अभी से ही महसूस होने लगा है कि वह निगम चुनाव हार रही है।
श्री आशीष सूद ने कहा कि पहले तो आम आदमी पार्टी ने भ्रष्टाचार की पाराकाष्ठा को पार किया लेकिन अब तो वे जनसभाओं को लेकर भी भ्रष्टाचार कर रही है। पिछले दिनों केजरीवाल ने ऐलान किया था कि वे 1000 सभाएं करवाएंगे, लेकिन आज तक कितनी साभाएं हुई है, उसका हिसाब भी केजरीवाल को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 नवम्बर के बाद बिना किसी बड़े घोषणा किए, बिना खोखले प्रचार के भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 370 नुक्कड़ साभाओं का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल, श्री अनुराग ठाकुर, सहित वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसके साथ ही जनसाभाएं और पदयात्राओं में केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों में मुख्यमंत्री सहित कई सांसद एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुऐ हैं जिसकी डिटेल मीडिया के जरीए हमने उपलब्ध भी करवाई है।
श्री आशीष सूद ने कहा कि 27 नवम्बर को जनसंपर्क अभियान में भाजपा ने रिकॉर्ड बनाया और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा के नेतृत्व में दिल्ली के सभी 250 वार्डों के हर घर दस्तक देकर संकल्प पत्र में 12 संकल्पों को, निगम द्वारा किए गए कार्यों को और मोदी सरकार द्वारा दिल्ली को दिए तोहफें को भी घर-घर तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इस पूरे अभियान में एक लाख भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इस पूरे अभियान को सफल बनाया।
श्री आशीष सूद ने आगामी 30 नवम्बर को भाजपा की होने वाली महा जनसंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि 14 बड़े रोड शो के माध्यम से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के कई बड़े नेता एक बार फिर से दिल्ली की जनता से मिलेंगे और अपनी बातों को रखेंगे। उन्होने बताया की प्रदेश महामंत्री श्री कुलजीत सिंह चहल रोड़ शो कार्यक्रम का संयोजन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा एक ही विचार रहा है सेवा का, क्योंकि हमारे पास खोखले प्रचार नहीं है, लेकिन हम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनकी ना सिर्फ समस्याओं को सुनते हैं बल्कि उनका समाधान भी करते हैं। भाजपा के ऊपर पहले भी आम आदमी पार्टी आरोप लगा चुकी है, लेकिन पिछली बार भी हमने 182 पार्षदों के साथ निगम में वापसी की थी और एक बार फिर से चौथी बार वापसी करने की तैयारी है।
एक पत्रकार के प्रश्न के जवाब में श्री आशीष सूद ने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा आदि का कार्यक्रम है। रोड शो करने वाले सभी नेताओं के नामों की घोषणा प्र
