ताहिरपुर दिलशाद गार्डन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व, डॉ राकेश रमन झा




Editted By : जेके कुशवाहा चंदन Repoted by : वसीम खान, सीमापुरी  

दिल्ली, दिलशाद गार्डन : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व। उत्तर पूर्वी दिल्ली के दिलशाद गार्डन, ताहिरपुर जनता फ्लैट में पूर्वांचल मिथिलांचल जीवन ज्योति सेवा समिति द्वारा रविवार सायं को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर हर्षोल्लास के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ, ताहिरपुर जनता फ्लैट दिलशाद गार्डन में संपन्न हुआ। रविवार शायं को छठ व्रतियों का घाटों पर आना प्रारंभ हो गया छठ माई के गीतों “उग हो सुरुज देव”, कांचे ही बांस के बहंगिया लचकत जाए” आदि गीतों से पूर्वांचल मिथिलांचल सीमांचल बिहार के सभी छठ मैया के भक्तिमय रस में डूबे रहे। 




पूर्वांचल मिथिलांचल जीवन ज्योति सेवा समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे आदिल खान सिनयर नेता आम आदमी पार्टी जिला अधिकारी उत्तर पूर्वी जिला दिल्ली पूर्वांचल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ राकेश रमन झा पूर्वांचल विचार मंच के महासचिव मिनहाज अहमद अहमद कासमी आप नेता हाजी अकरम मुकेश कुमार, गौरव कुमार घनश्याम कुमार ठाकुर कुमार सत्यम राजदेव विश्वकर्मा राजेश पाण्डे रितेश झा सुनील झा विनय तिवारी संजय भगत सत्येन्द्र कुमार लाल जी एवं छठ पुजा समिति के सभी सदस्य और समाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कहीं किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी इसके लिए जगह-जगह दिल्ली पुलिस दिल्ली सिविल डिफेंस के वालिंटियर मुस्तैदी से तैनात दिखाई पड़े। छठ घाटों दौरा स्वयं उत्तर पूर्वी जिला दिल्ली के जिलाधिकारी महोदय ने जाकर किया, हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक महापर्व छठ का आयोजन संपन्न हुआ।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post