पूर्णिया के शहर में बांध टोला संत कबरिया में नहीं रुक रहा अवैध देशी शराब का निर्माण




• पूर्णिया के शहर में बांध टोला संत कबरिया में नहीं रुक रहा अवैध देशी शराब का निर्माण

• रिपोर्टर : हयात दानिश 

पूर्णिया प्रखंड का बांध टोला में खुलेआम प्रतिदिन हजारों लीटर देशी शराब का निर्माण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बाद भी यहां के लोग शराब बनाने का काम नहीं छोड़ रहे हैं प्रतिदिन हजारों लीटर देशी शराब का निर्माण हो रहा है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बाद भी यहां के लोग शराब बनाने का काम नहीं छोड़ रहे हैं। यहां कई बार शराब की बडी-बडी खेपें पकड़ी गयी हैं, कई लोग जेल भी गए हैं, परंतु कारोबारी मानने को तैयार नहीं हैं।  एक्साइज की टीम यहां ड्रोन कैमरा लेकर पहुंची थी, परंतु उसे शराब की एक बूंद भी नहीं मिली जबकि गुप्त सूचना पर रानी पतरा पुलिस को हजारों लीटर देशी अ‌र्द्धनिर्मित शराब तथा सवा सौ लीटर बना-बनाया शराब पकड़ा था। कई  माह के अंदर हजारों लीटर देशी शराब की सामग्री पकडी गई है। हालांकि पुलिस ने शराब बनने की सूचना देनेवाले पर ही प्राथमिकी दर्ज कर दी है, जिससे यहां के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यहां के क्षेत्र में शराब का निर्माण सबसे ज्यादा इसी शहर में होता है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post