अमौर : अधांग पंचायत में पंचायत के योजनाओं में हो रहे धांधली को लेकर आवाज बुलंद करने पर मुखिया के इशारे पर 70 से 80 लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर किया हमला, मुखिया खुद बंदूक लेकर पहुचे
अमौर प्रखंड क्षेत्र के अधांग पंचायत वार्ड संखिया 8 में एक ऐसा मामला सामने आया जिसको सुनकर आप दंग रह जाएंगे, दरअसल मामला यह के पंचायत में हो रहे कार्य में धांधली को लेकर माहुद्दीन नामक एक व्यक्ति नें आवाज़ बुलंद की तो मुखिया नें घर पऱ हमला करवा दिए, मुखिया खुद बन्दूक लेकर पहुँच गया, पंचायत के सभी योजना में मुखिया द्वारा दो नंबर कार्य किया जा रहा हैं जिसको लेकर व्यक्ति नें विरोध किया तो इस मामले कों लेकर वर्तमान मुखिया सरवर आलम नें पीड़िता परिवार कों जान से मारने की भी धमकी दी हैं पीड़िता परिवार नें बताया के रविवार को इस पंचायत के वर्तमान मुखिया सरवर आलम और उनके पुत्र नवाजिश आलम व अन्य 70 से 80 लोगों के साथ आया और हमारे घर पर हमला किया जब हमारे मोहल्ला वालों ने इसका विरोध किया तो मुखिया सरवर ने दो राउंड आसमानी फायरिंग किया जिससे चारों तरफ भगदर मच गया जिसमें एक व्यक्ति घायल भी हो गया है जिसका इलाज किसी निजी अस्पताल मैं चल रहा है वहीं मुखिया सरवर आलम ने कहा के मेरे पुत्र नवाजिश को उन लोगों ने तलवार मार कर सिर फोड़ दिया है मुखिया पक्ष का कहना है कि हमलोग कल वहीं पर पंचायती करने गए थे किसी कारण पंचायती कैंसिल हो गया तो हम लोग वहां से वापस आ रहे थे तो कुछ लोगों ने कहा कि ये लोग लाठी लेकर आपके पीछे आ रहा है मुखिया सरवर आलम ने बताया मामला यह है एक दिन माहुद्दीन हम से ₹15000 रंगदारी मांगने आया नहीं देने पर ऐसा कर रहा है
