• प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को दिया गया कृतिम अंग और अन्य सामाग्री
• भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं-आदेश गुप्ता
• देश के विकास में दिव्यांग भाई-बहनों का अहम योगदान है-आदेश गुप्ता
• भाजपा के लिए दिव्यांगजनों की सेवा हमेशा से प्राथमिकता रही है-आदेश गुप्ता
• मोदी सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है-आदेश गुप्ता
नई दिल्ली, 19 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की उपस्थिति में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरु हुए सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज प्रदेश कार्यालय में दिव्यांगजनों को कृतिम अंग वितरण के साथ ट्राइसाइकिल, कान की मशीन एवं व्हिल चेयर भी दिये गये। दिल्ली भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से लगभग 125 से अधिक दिव्यांगजन लाभांवित हुए। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजेश राय, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह, प्रदेश भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक श्री अरुण राय और कार्यक्रम के संयोजक श्री पंकज जैन उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि कम से कम पांच आमजन तक मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं ताकि लोग इसका लाभ अधिक से अधिक उठा सकें।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि देश के 135 करोड़ लोग एक साथ मिलकर देश के विकास में भागीदार बनें, उसमें दिव्यांग भाई-बहनों का एक बड़ा योगदान है। मोदी सरकार का समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय जिस तरह से काम कर रहा है, वह इस बात की मिसाल है कि देश अब विकास की नई गाथा लिखा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी सेवा की बात होगी तो भाजपा के लिए दिव्यांग भाई-बहन हमेशा प्राथमिकता रहेंगे। मोदी सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और इसका लाभ दिव्यांगजनों को सीधे तौर पर मिल रहा है।

