__________________________________________*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पं ललित शर्मा का नगरपालिका के नसबंदी कॉलोनी और बलराम नगर में किया स्वागत, पं ललित शर्मा ने कहा लोनी में भाजपा ने किया सबका साथ सबका विकास, अल्पसंख्यक समाज एकजुटता के साथ नगरपालिका में करेगा भाजपा का समर्थन*
___________________________________________
लोनी, गाजियाबाद : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और स्थानीय लोगों ने बलराम नगर और नसबंदी कॉलोनी में भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा पं ललित शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के सम्मानित व्यक्तियों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। भाजपा नेता पं ललित शर्मा ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा आज लोनी में भाजपा और मा. विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी के नेतृत्व में सबका साथ और सबका विकास के तहत विकास कार्य हो रहा है। आज लोनी में भाजपा की नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुसार सबका साथ सबका विकास के तहत पिछली योजना में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल, जलनिकासी के लिए जो कार्य हुए थे उसे आगे बढ़ाया जाएगा, लोनी नगरपालिका का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। हर एक गली को पक्का और जल निकासी सुनिश्चित की जायेगी। भाजपा के संकल्प पत्र में किये गए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। कायर्क्रम में अल्पसंख्यक समाज ने कहा कि नगरपालिका में अल्पसंख्यक समाज एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेगा।
_______________________________________
*पं ललित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, भाजपा*



