- Seemanchal Express News Delhi, Reporter -संजय कुमार चौधरी
- केजरीवाल अपने विधायकों के आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों को भी छिपा रहे हैं-आदेश गुप्ता
- अमानतुल्लाह खान के यहां से मिली लाल डायरी में छिपे हैं आंतकी संबंधों के राज-आदेश गुप्ता
- वर्षों से चल रहे स्कूल को गिराकर अमानतुल्लाह खान ने मार्किट बना दी ताकि करोड़ों की उगाही हो सके-आदेश गुप्ता
- भ्रष्टाचार के पैसों को केजरीवाल और उनके विधायक राजनीतिक पर्यटन में पानी की तरह बहा रहे हैं-आदेश गुप्ता
श्री आदेश गुप्ता ने आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आप के गिरफ्तार विधायक अमानतुल्लाह खान के यहां भ्रष्टाचार निरोधी शाखा के छापे के दौरान कारतूस और पैसों के साथ लाल रंग की डायरी मिली है। उन्होंने कहा कि शक है कि इस डायरी में उनके और आम आदमी पार्टी के अन्य विधायकों के आंतकवादियों और अंडरवर्ल्ड के साथ संबंधों की जानकारी छिपी हुई है। इस तथ्य को सामने आने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विधायकों को साफ-सुथरा होने का प्रमाणपत्र बांटने में जुट गए हैं।
श्री आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि अमानुतल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष होने के बावजूद चांदनी चौक की फतेहपुर मस्जिद में चल रहे प्राथमिक विद्यालय को बंद करवा कर 11 नई दुकानें बनवा दी है और वहां से मिली रकम के अपने निजी फायदें के लिए खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का काम अल्पसंख्यक समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाना है और बर्षों से चल रहे स्कूल को बंद कर मार्किट बना दी गई ताकि पैसे वसूली की हो सके। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने से पहले जिन मुद्दों की बात करती थी वे अब सब बदल गए हैं।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का सत्ता में आने के बाद चाल चरित्र और चेहरा पूरी तरह से बदल गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करने वाली आम आदमी पार्टी और इसे मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूब चुके हैं। केजरीवाल अपने भ्रष्ट मंत्रियों का बचाव करते हैं और अपने सहयोगियों को कानून से ऊपर मानते हैं।
श्री गुप्ता ने कहा कि अपने को कान्हा बताने वाले केजरीवाल अब राजस्व चोरी, शराब घोटाला, सहित हर क्षेत्र में घोटाले करने में जुटे हैं और अन्य राज्यों के चुनावों में जिस तरह के झूठे वायदें कर रहे हैं, उससे दिल्लीवाले भी हैरान हैं। आज हुए प्रेसवार्ता में प्रदेश भाजपा मीडिया रिलेशन विभाग के प्रभारी श्री हरीश खुराना, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता श्री आदित्य झा और श्रीमती सारिका जैन उपस्थित थे।
