प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर पार्षद पंकज लूथरा ने स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया






नई दिल्ली : आज दिनांक 17 सितंबर 2022 को देश के सर्वोत्तम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा के निवर्तमान निगम पार्षद पंकज लूथरा ने अपने कार्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं दाँतो की जांच का आयोजन किया। श्री पंकज लूथरा निवर्तमान निगम पार्षद ने बताया बहुत लंबे समय के बाद हमें ऐसे यशस्वी और कीर्तिमान प्रधानमंत्री मिले हैं जिन्होंने हमारी परम वैभवशाली भारत माता का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है ऐसे कीर्तिमान प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
कैंप में 177 लोगों ने पंजीकरण कराया। फिजीशियन चिकित्सक ने सभी मरीजों के संबंधित बीमारी से बचने हेतु उनको परामर्श दिया परामर्श दिया और जिन लोगों को दवाई की जरूरत थी उनको दवा खाने की सलाह दी दंत चिकित्सक ने भी दांतों की जांच की। नेत्र चिकित्सक ने सभी मरीजों के नेत्र की जांच की जिन लोगों को मोतियाबिंद था उन मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई ऑपरेशन पंकज लूथरा के सहयोग से सेंटर फॉर साइट द्वारा निशुल्क किया जाएगा।
पंकज लूथरा ने यह भी बताया की मैं समय-समय पर स्थानीय लोगों के हितार्थ में उनके कल्याणार्थ हेतु कार्य करता रहता हूं और स्थानीय लोगों के साथ हमेशा कंधों से कंधे लगाकर उनके दुख सुख में खड़ा रहता हूं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी झिलमिल मंडल के अध्यक्ष श्री महेश सेठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूषण तिवारी महामंत्री देवेंद्र बादल महामंत्री दर्शन बुद्धि राजा दीपक सहगल कालूराम अनिल कुमार अभिषेक जैन सचिन शर्मा अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post