पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल की भ्रष्टाचारी गतिविधियों की विधिवत जांच होनी चाहिए, इसके संरक्षण में हुए सैकड़ों अवैध निर्माण - रामनिवास शर्मा



• आप पार्टी की पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल ने कमीशन नहीं मिलने पर ठेकेदार की शिकायत की

• पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल की भ्रष्टाचारी गतिविधियों की विधिवत जांच होनी चाहिए, इसके संरक्षण में हुए सैकड़ों अवैध निर्माण - रामनिवास शर्मा
 
रिपोर्टर, संजय कुमार चौधरी
 

नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी RTI विभाग के चेयरमैन रामनिवास शर्मा जो दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचारी गतिविधियों पर नजर रखते हुए आए दिन बड़े बड़े खुलासों के लिए जाने जाते हैं, ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम वार्ड संख्या 34 नई सीमापुरी से आप पार्टी की पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल ने बिल्डर माफियाओं से सांठगांठ करके भ्रष्टाचारी गतिविधियों में लिप्त होकर खुलेआम सैकड़ों अवैध निर्माण कार्य कराने में मदद की है और इन सभी के खिलाफ दी गई लिखित शिकायतों पर संबंधित बिल्डिंग विभाग के जे.ई.आदि पर दबाव बना कर विधिवत कानूनी कार्यवाही में भी रुकावट पैदा की, 

 इसी क्रम में श्री शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ABDE ब्लाक दिलशाद कालोनी स्थित कार पार्किंग में बाउंड्री वॉल का काम करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल द्वारा दी गई शिकायत महज एक अनैतिक रूप से दबाव बनाने वाली चाल है, क्यूं कि उक्त बाउंड्री वॉल का काम पूरा होने से पूर्व ही मोहिनी जीनवाल का कार्यकाल समाप्त हो गया था जिसके कारण संबंधित ठेकेदार ने कमीशन देने में टालमटोल की जिस पर धांधली का आरोप लगाकर उसकी शिकायत की गई है,।

श्री शर्मा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी की पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल ने 5 वर्ष का कार्यकाल अवैध रूप से धन उगाही में बिताया है, इसके कार्यकाल में कराए गए सभी कामों की विधिवत जांच होनी चाहिए साथ ही स्थानीय बिल्डर माफियाओं द्वारा बनाई गई सभी अवैध बिल्डिंग के विरुद्ध दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 के अनुच्छेद 343-344 के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जानी चाहिए और इन सभी अवैध निर्माण कार्य कराने में पूर्व पार्षद मोहिनी जीनवाल की भूमिका की विधिवत जांच होनी चाहिए ।

श्री शर्मा के अनुसार उक्त निगम वार्ड में 200 से अधिक सफाई कर्मचारी तैनात हैं जबकि लगभग 100 कर्मचारी ही रोजाना ड्यूटी पर आते थे बाकी सभी से काम नहीं करने की एवज में प्रत्येक से पांच हजार रुपए प्रति माह अवैध रूप से वसूली की जाती थी, और सफाई व्यवस्था से जुड़ी क्षेत्र की सभी समस्या आज भी जस की तस बनी हुई हैं, स्थानीय लोगों से मिलने वाली किसी भी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया अब कार्यकाल पूरा होने के बाद झूठी वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post