काली पट्‌टी बांध कर अपनी ड्यूटी करेंगे संविदा कर्मी




पटना रिपोर्ट, प्रदीप कुमार ( बिहार ) : मांगे पूरा नही होने पर एक से सात सितंबर तक जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के सभी एसडब्लूओ या एमपीए काला पट्टी बांधकर अपनी ड्यूटी करेंगे। इसको लेकर राज्य स्तर आह्वान किया जा रहा है।बिहार राज्य सिंगल विण्डो ऑपरेटर व मल्टी परपस असिस्टेंट संघ के द्वारा संविदा कर्मियों के लिए मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को पूर्ण रूप से लागू करने, वेतन बढ़ोतरी गृह जिला के आस-पास के जिला में स्थानांतरण करने से संबंधित मांगों को पूरा नहीं होने की स्थिति में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के सभी एसडब्लूओ या एमपीए 01 सितंबर से 07 सितंबर 2022 तक काली पट्टी लगाकर अपने दैनिक कार्यों का निर्वहन करते हुये विरोध प्रकट करेंगे। काला पट्टी का दुसरा दिन जिला निबंधन परामर्श केंद्र संविदा कर्मी । जिला निबंधन परमर्श केंद्र संविदा कर्मी संघ, रोहतास के अध्यक्ष श्री सचिन कुमार के नेतृत्व में बैठक किया गया। उनके द्वारा डी. आर. सी. सी. संविदाकर्मियों के  उज्ज्वल भविष्य हेतु कई मांगों को लेकर चर्चा किया गया। संघ के संयोजक श्रीमती सोनी कुमारी के द्वारा बताया गया कि सरकार हम सभी कर्मियों को अन्य विभाग में कार्यरत कर्मी की तरह लागू चौधरी कमिटी की अनुशंसा लागू करे, वेतन वृद्धि  और गृह जिला के नजदीक पदस्थापन/स्थानांतरण करें। श्री रंजीत कुमार के द्वारा बताया गया कि हम सभी सहकर्मी उक्त मांगों के लिए विभाग को पत्राचार के माध्यम से लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार या विभाग हमारी मांगों को अनसुना कर रही है ।श्री दिलीप कुमार ने कहा कि यदि सरकार उक्त मांगों को नहीं मानती है तो हम सड़क से सदन तक जाने का काम करेंगे। सभा में उपस्थित  राहुल कुमार सिंह, रंजीत कुमार शर्मा, राजेश कुमार, विवेक प्रियदर्शी, मुंटन कुमारी, चंदन, मोहन, बब्लू एवं जिला निबंधन परामर्श केंद्र, सासाराम में कार्यरत सभी कर्मी उपस्थित हुए।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post