• दिल्ली का मुख्यमंत्री झूंठ का पुलिंदा- रामनिवास शर्मा• दिल्ली में 12 लाख नौकरी देने के बयान पर केजरीवाल को दस्तावेजों के साथ किसी भी सार्वजनिक मंच पर बहस की खुली चुनौती
![]() |
| रामनिवास शर्मा, चैयरमेन दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी,RTI DEPARTMENT |
नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन (RTI विभाग) रामनिवास शर्मा ने पर्दाफाश करते हुए कहा है कि वर्ष 2022-23 के बजट भाषण में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा दिल्ली में 12 लाख नौकरी देने का दावा शतप्रतिशत झूंठा है,
इन्हें भी पढ़ें, अन्ना हजारे ने केजरीवाल को लगाई फटकार
श्री शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल झूठ का पुलिंदा है क्योंकि उन्होंने भी आज तक न्यूज़ चैनल पर अपने इंटरव्यू सहित अनेक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बजट भाषण 2022-23 दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान मनीष सिसोदिया के इस झूठे बयान का पुरजोर समर्थन किया है।
इन्हें भी पढ़ें, RTI से दिल्ली में cctv केमरों का पर्दाफाश CM केजरीवाल फेल
दिल्ली के प्रसिद्ध RTI Activist और वर्तमान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी RTI विभाग के चेयरमैन रामनिवास शर्मा ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के अनेक विभागों में व्याप्त अनियमितताओं की पोल खोलने के साथ साथ अनेक बड़े घोटालों का पर्दाफाश भी किया है , इसी क्रम में श्री शर्मा ने यह दावा करते हुए कहा है कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों में जहां आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं वहां भी दिल्ली के मुख्यमंत्री 12 लाख नौकरी देने का बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं ।श्री शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित उनके किसी भी प्रवक्ता को खुली चुनौती देकर कहा है कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा 12 लाख नौकरी देने का दावा बिल्कुल झूंठा है,वह संबंधित विभागीय दस्तावेजों के साथ किसी भी सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए तैयार हैं ।

