पटना रिपोर्टर प्रदीप कुमार
. आज 05/08/2022 को पटना में अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने व्यस्तता को देखते हुए संगठन सुचारु रुप से चले इसकी जरुरत काफी दिनों से महसूस हो रही थी । संगठन का विस्तार बिहार के बाहर दूसरे प्रदेशों में चल रहा है । व्यस्तता को देखते संगठन में मजबूती और धारदार बना रहे । मंच को विस्तार करके पूरे प्रदेश के जिला स्तर तक पहुंचाया जा रहा है । ये सब मंच परिवार के सहमति और सभी के संयुक्त प्रयास से संभव हो पा रहा है । जल्द जिला अध्यक्ष को मनोनित किया जाएगा । सेवानिर्वित अभियंता श्री चतुर्गुण राम जी सेवा काल में रहते हुए भी मंच संगठन से सक्रिय रुप से सेवा देते रहे है । इन्हे सेवा भाव को देखते हुए संगठन का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है ।
आशा ही नही सभी मंच परिवार को विश्वास है की संगठन को और तेजी से आगे बढ़ाएंगे । शुभकामनाएं के साथ बधाई । मौके पर मंच के वरीय पदाधिकारी श्री राजेश कुमार जी, श्री प्रभु दयाल प्रकाश जी, श्री कृष्ण प्रसाद जी, मनोज कुमार जी एवम् श्री अवधेश कुमार जी उपस्थित रहे। नव राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष जी को सभी मंच परिवार के पदाधिकारियों के ओर से बहुत - बहुत बधाई । . भवदीय: अशोक कुमार (राष्ट्रिय अध्यक्ष) अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच।
