Repoted by, Sanjay Kumar Choudhary Delhi !! थाने के अंदर पुलिस वाले की पिटाई, मांगता रहा माफी : वीडियो में थप्पड़ मारते दिखे लोग
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां कुछ लोगों ने पुलिस स्टेशन के अंदर ही पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी और इस दौरान आस-पास मौजूद लोग घटना का वीडियो बनाते रहे. किसी ने भी आगे बढ़कर पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश नहीं की. हमलावरों से बचने के लिए पुलिसकर्मी उनसे माफी मांगता रहा और कहता रहा कि उसको छोड़ दें, लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी. बता दें कि थाने के अंदर पुलिस की पिटाई का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यूजर्स ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन की मांग की है.
• थाने के अंदर हेड कॉन्स्टेबल की पिटाई
जांच में पाया गया है कि वायरल वीडियो दिल्ली के आनंद विहार थाने का है. हैरान करने वाली बात है कि थाने के अंदर पुलिस अपने ही साथी को पिटने से नहीं बचा पाई. वीडियो में लोग जिसकी पिटाई करते हुए दिख रहे हैं वो उसी थाने का हेड कॉन्स्टेबल है.
• माफी मांगता रहा पुलिसकर्मी
Viral Video Claims that a @Delhipolice Constable beaten up in Anand Vihar Police Station in Presence of Station Staff. No Action Against Culprits. Why ? #AnandVihar pic.twitter.com/9a3G0RaLGr
— Vikas Jangra (@vikasjangraji) August 6, 2022
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जहां एक पुलिस वाले को कुछ लोग घेर कर पीट रहे हैं तो पिटाई करने वालों के साथ मौजूद लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे हैं. पुलिस वाला माफी भी मांग रहा है लेकिन फिर भी पिटाई जारी है.
• आरोपियों के खिलाफ लिया जाएगा सख्त एक्शन
बता दें कि दिल्ली के आनंद विहार थाने के अंदर जिस पुलिस वाले की पिटाई हुई है उसका नाम प्रकाश है. पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का ये मामला बीते 3 अगस्त का बताया जा रहा है. हालांकि अब वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है. उन्होंने कहा है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है. उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. और
