पटना, रिपोर्टर प्रदीप कुमार : माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के महागठबंधन के विधायकों को मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण कराया गया। जिसमें निषाद समाज से एकमात्र बहादुरपुर विधानसभा दरभंगा के माननीय विधायक श्री मदन सहनी जी को समाज कल्याण विभाग के मंत्री बनाया गया। बिहार निषाद संघ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से अपने नेता और मंत्री श्री मदन सहनी जी को फूलमालाओं और बुके देकर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री ई0 हरेंद्र प्रसाद निषाद, प्रदेश कार्यकारी प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी श्री धीरेन्द्र कुमार निषाद,झिमीलाल सिंह निषाद, राजेन्द्र सिंह, रघुनाथ महतो निषाद, प्रो ललन कुमार सहनी, दिलीप निषाद, उमेश मंडल निषाद, जयमंगल चौधरी, शिवरतन निषाद, डॉ सतीश कुमार निषाद, रघुवीर उर्फ साधु निषाद, जितेन्द्र प्रसाद निषाद, पप्पू कुमार सहनी, अखिलेश कुमार निषाद, सुरेश प्रसाद सहनी, उपेन्द्र सिंह निषाद,ई0 कृष्णानंद सिंह, नंदकिशोर सहनी, विश्वनाथ चौधरी,ई0 रामाश्रय सहनी, राजेन्द्र सहनी, हरेंद्र प्रसाद केवट, राजेश कुमार मुन्ना आदि बड़ी संख्या में निषाद समाज और अतिपिछड़ा समाज के लोगों ने उपस्थित होकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही महागठबंधन ने लोगों ने फूल माला और बुके देकर स्वागत और सम्मानित किया। धीरेन्द्र कुमार निषाद प्रदेश कार्यकारी प्रधान महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी बिहार निषाद संघ और जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सह पटना महानगर और पटना जिला प्रभारी।
