महलगांव पंचायत भवन में स्थानीय पंचायत के मुखिया ने अपने गुर्गों के साथ एक पत्रकार को बंधक बनाकर पीटा



•  पीड़ित पत्रकार ने महलगांव थाने दिया आवेदन,लगाई न्याय की गुहार 

•  पत्रकार आजाद आलम पर फर्जी पत्रकार और पंचायत भवन से रूपया लेकर भागने का ग़लत इल्जाम लगाया है मुखिया और उनके गुर्गों ने पत्रकार के साथ की मारपीट
 




अररिया, रिपोर्टर हयात दानिश : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महलगांव थाना अंतर्गत महलगांव पंचायत भवन में स्थानीय पंचायत के मुखिया संजय यादव ने अपने गुर्गों के साथ एक पत्रकार आजाद आलम घर रामपुर कोदरकट्टी को जबरदस्ती बंधक बनाकर पीटनें का मामला सामने आया हैं, पीटते समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है वीडियो में पत्रकार कों जबरदस्ती अपने आपको फर्जी पत्रकार कहने को भी मुखिया कह रहा है | पत्रकार का दोष सिर्फ इतना था कि उसके गाड़ी में प्रेस लिखा हुआ था और वह महलगांव पंचायत होते हुए महलगांव थाना जा रहा था, पीड़ित पत्रकार आजाद आलम ने बताया की डिजिटल मीडिया में अररिया जिला मुख्यालय से कार्य करता हैं, बाकायदा उनके पास आई कार्ड भी है वहीं पीड़ित पत्रकार आजाद आलम ने जानकारी दिया है की मुखिया और उनके गुर्गों द्वारा मारपीट के बाद माइक आईडी और मेरे पास 1800 अठारह सौ रुपए नगद भी उन लोगों ने ले लिया,साथही मोबाइल तोड़ दिया।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post