कुरसेल गांव मे महलगांव पुलिस नें ढोल बजावा कर फरार अभियुक्तों के घरों चस्पा किया नोटिस



अररिया ( बिहार ) जोकीहाट रिपोर्टर हयात दानिश  : जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महलगांव थाना अंतर्गत कुरसेल गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा संख्या 296/22 में फरार चल रहे अभियुक्तों के घरों पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत मुनादी कराते हुए नोटिस चिपका दिया , महलगांव थाना अध्यक्ष गुलाम शाहबाज आलम दल बल के साथ कुरसेल पहुंचकर न्यायालय के विशेष न्यायाधीश के आदेशानुसार  महलगांव थाना कांड संख्या
296/22  धारा 302/ 201/120 के प्राथमिकी अभियुक्त जहांगीर आलम, आता हसन, गुलफराज,  गुलजफर  के विरुद्ध विधिवत न्यायालय से निर्गत धारा 82 सीआरपीसी के तहत  इतिहार का तामील गांव में घूम घूम कर ढोल बजा कर किया गया, ये चारों अभियुक्त लंबे दिनों से फरार चल रहे हैं


 


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post