Jokihat भुना गांव में सिंघ काटकर अज्ञात चोरों ने दो अलग अलग घरों मे किया चोरी,Repoter Hayat Danish
bySeemanchal Express —0
अररिया, सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता- हयात दानिश : जोकीहाट प्रखण्ड क्षेत्र के भुना गांव वार्ड संख्या 13 में दो अलग-अलग घरों में शनिवार की रात 2 बजे के करीब में चोरों ने धावा बोला। घर में सेंध काट कर नकदी, जेवर व अन्य सामानों पर चोरों ने हाथ साफ किया। सुबह सो कर उठे गृहस्वामियों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी के वारदात की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गई, ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया। पीड़ितों ने संबंधित थानों में जकर तहरीर दी है। चोरी की घटना मौलबी शोएब व डीलर एहतशाम के घर पे हुई हैं
मौलबी सोएब ने बताया हैं की चांदी, सोना स्क्रीन टच मोबाइल दो पीस सउदी ब्रांड टॉर्च कपड़ा एवं कागजात सहित लगभग ढाई लाख रूपए के सामान की चोरी हुई है वही एहतेशाम के घर में ₹25 हजार के सामानों की चोरी हुई है कुल मिलाकर दोनों ही घरों से ₹275000 के सामानों की चोरी हुई, खबर लिखे जाने तक चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसकी छानबीन शुरू कर दी है