अररिया सीमांचल एक्सप्रेस संवाददाता - मासुम रेजा : रानीगंज थाना गांव छटियाणा पंचायत का मामला है जहां (बकरी) जानवर को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा इसी बीच स्थानीय ग्रामीण जिसका रुप नाम है वह घटनास्थल पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा दूसरे पक्ष ने रूप के सर पर बांस के लाठी से वार किया जिसमें वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे फौरन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अररिया सदर हॉस्पिटल भेज दिया। सदर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने हालात को देखकर रेफर पूर्णिया अस्पताल कर दिया पूर्णिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसे फौरन पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल अररिया लाया गया जहां पोस्टमार्टम हुआ इसी बीच छटियाना पंचायत के सरपंच साजिद ने बताया कि मामला गंभीर है इस मामले को लेकर मैं अपने पंचायत से जिला तक आ जाऊंगा चाहे परिणाम जो भी हो मैं दूध का दूध पानी का पानी करवा कर रहूंगा और मृतक के परिजनों को न्याय और दोषियों को सजा दिलवाऊंगा । रुप नाम का यह व्यक्ति बीच-बचाव में निर्दोष मारा गया है हमारी संवेदना मृतक के परिजनों के साथ है यह बात पंचायत के सरपंच साजिद आलम ने बताया
