केजरीवाल कोरी बयानबाजी की जगह काम करें ताकि दिल्लीवालों को जलजमाव और ट्रैफीक जाम से राहत मिल सके-आदेश गुप्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता फाइल फोटो 


• बारिश का होना और दिल्ली की सड़कों का पानी में डूब जाने का बदस्तूर पिछले आठ सालों से जारी है-आदेश गुप्ता

• केजरीवाल के वायदें सिर्फ कागजों तक ही सीमित होते हैं-आदेश गुप्ता

• केजरीवाल सरकार की लापरवाही से सड़कों पर हुए जलजमाव ने तेज रफ्तार से चलती कारों पर लगाया ब्रेक-आदेश गुप्ता

• केजरीवाल कोरी बयानबाजी की जगह काम करें ताकि दिल्लीवालों को जलजमाव और ट्रैफीक जाम से राहत मिल सके-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, 16 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि बारिश का होना और दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव और फिर ट्रैफिक में फंसे हुए लोग, यह लगता की दिल्लीवालों को पिछले आठ सालों से ये आदत बन चुकी है। मानसून शुरु होते ही दिल्ली की सड़कों पर कारें रेंगती हुई नज़र आने लगती है क्योंकि कागज़ों में जलजमाव को खत्म करने वाले केजरीवाल पिछले आठ सालों से मानसून में दिल्ली की सड़कों पर नाव चलवाने पर लोगों को मजबूर करते हैं।

आज हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में जलजमाव होने पर श्री आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिल्ली के नालों से गाद न निकालने के कारण थोड़ी भी बारिश में जलजमाव होना शुरु हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब भी केजरीवाल के कामों को धरातल पर परखने की बारी आती है तो वहां केजरीवाल हमेशा फेल होते हुए दिखाई देते हैं। आज हुई बारिश के बाद मयूर विहार फेज-3, अक्षरधाम, जीटीबी नगर, आईटीओ, बुराड़ी, लक्ष्मीनगर, सरदार पटेल मार्ग जैसे महत्वपूर्ण चौराहों पर ट्रैफिक जाम में लोग घंटों फंसे रहे। पानी सड़कों पर होने कारण कारें रेंगती हुई नज़र आई।
 
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि राजौरी गार्डन, पश्चिमभ् पंजाबी बाग, अशोक नगर, द्वारका, जंगपुरा, नेहरू नगर, आनंद विहार, विश्वास नगर, सीआर पार्क, सफदरजंग एन्क्लेव, करोल बाग, पहाड़गंज, सब्जी मंडी, आजादपुर, जहांगीरपुरी और किंग्सवे कैंप जैसे इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश से हुए जलजमाव से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनके मंत्री बारिश से पहले सिर्फ सड़कों का मुआयना करते हैं लेकिन काम करने की बारी आती है तो हाथ खड़े कर लेते हैं। ऐसे ही करके दिल्ली को पिछले आठ सालों से गुमराह करने का काम केजरीवाल कर रहे हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post