- दिल्ली के माहौल को खराब कऱने में आप के विधायकों एवं मंत्रियों का सबसे बड़ा हाथ है-राजन तिवारी
- केजरीवाल के संरक्षण में बढ रही हैं दिल्ली में हिंसक घटनाएं-राजन तिवारी
- केजरीवाल ने दिल्ली में दंगा फैलाने और कानून हाथ में लेने वालों की फौज बना रखी है-राजन तिवारी
- अखिलेशपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की संभावना बनी तो आप नेताओं को याद आया कानून व्यवस्था-राजन तिवारी
नई दिल्ली, 8 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी ने कहा कि आप विधायक दुर्गेश पाठक को आज दिल्ली क्राइम कैपिटल नज़र आ रही है लेकिन दिल्ली में असहिष्णुता पैदा करने में केजरीवाल उतने भागीदार हैं जितने उनके विधायक। उन्होंने कहा कि आधे से अधिक ‘आप’ विधायकों के ऊपर हत्या, रेप, जमीन पर अवैध कब्जा, पैसा उगाही, घरेलू हिंसा जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। इतना ही नहीं इनके विधायक दिल्ली के एक विशेष वर्ग को सह देते हैं जिससे आए दिन धर्म के नाम पर हिंसा होती रहती है। इसके कई उदाहरण मिल जाएंगे। चाहे वह सीएए-एनआरसी को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा हो या फिर जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन शोभा यात्रा के दौरान घटी घटना हो। हिंसा के पीछे सिर्फ आप नेताओं का ही सह रही है। श्री तिवारी ने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी किसी नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटकती है तो वह कानून व्यवस्था पर ही प्रश्न खड़ा कर देते हैं। कल जब विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर गिरफ्तारी की सम्भावना बनी तो आज आम आदमी पार्टी को कानून व्यवस्था की चिंता हो गई। श्री राजन तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के कारनामों को पूरी दिल्ली जानती है। अभी हाल ही में मॉडल टाउन विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी द्वारा अपने ही विधानसभा की जनता पर पत्थरों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। ऐसा नहीं है कि यह पहली कोई घटना है बल्कि इनके विधायक तो राशन कार्ड बनवाने के नाम पर महिला का रेप करने से भी पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि यही नहीं इनके विधायक सोमनाथ भारती तो अपनी ही पत्नि को कुत्तों से कटवाने जैसे कृत्य को अंजाम दे चुके हैं। अन्य दो विधायकों एमसीडी के टिकट के नाम पर महिला के साथ रेप करने का आरोप लग चुका है। साथ ही रिठाला से आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर भी महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा हुआ है। श्री राजन तिवारी ने कहा कि केजरीवाल और उनके विधायकों की दोगलीनीति को दिल्ली जान और समझ चुकी है। केजरीवाल तो वे शख्स हैं जिन्होंने अपने दो चहेते विधायकों प्रकाश जरवाल और अमानतुल्लाह खान से अपनी मौजूदगी में ही दिल्ली के तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी को थप्पड़ तक मार दिया था और फिर बाद में उन्हें पुरष्कृत भी किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे विधायकों की एक पूरी फौज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल इकट्ठा कर चुके हैं जिनके संरक्षण में आए दिन हिंसा, महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है।
