Repoted by, Chandan
• बिधूड़ी ने शराब नीति की जांच सीबीआई से कराने का किया स्वागत
•विधानसभा में शराब नीति का लगातार किया जाता रहा है विरोध
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल महोदय द्वारा दिल्ली में लागू नई शराब नीति की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश का स्वागत किया है। बिधूड़ी ने कहा कि नई शराब नीति के विरोध में भाजपा शुरू से ही जांच की मांग करती रही है। शराब नीति के विरोध में विधानसभा में भी बार-बार आवाज उठाई गई।
बिधूड़ी ने कहा कि हम विधानसभा में यह मामला उठाते हुए यह कहते रहे हैं कि नई शराब नीति के तहत दिल्ली में शराब की बिक्री पर सरकारी नियंत्रण पूरी तरह खत्म कर दिया गया और गली-गली में शराब की दुकानें खोल दी गई। यहां तक कि नॉन कन्फर्मिंग इलाकों में भी शराब की दुकानें खोल दी गई, जबकि यह मास्टर प्लान का खुला उल्लंघन था। शराब की कीमत, क्वालिटी और कलेक्शन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रहा। एक्साइज पॉलिसी में शराब माफिया के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए गए और ठेकेदारों का कमिशन बढ़ाकर 2.5 फीसदी से 12 फीसदी कर दिया गया। शराब के ठेकों की संख्या 250 से बढ़ाकर लगभग 850 कर दी गई जोकि दिल्ली के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब उपराज्यपाल ने नई शराब नीति की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करके एक सही कदम उठाया है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो सकेगा।