• भुना मजगामा पंचायत के भुना गांव निवासी एक मजदूर की पंजाब में संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत• एंबुलेंस के जरिए घर लाया जा रहा है शव
जोकीहाट प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत भुना मजगामा पंचायत के भुना गांव निवासी एक मजदूर की पंजाब में संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई दरअसल मजदूर पंजाब में धान रोपनी करने गया था औऱ मौत से कुछ दिन पहले वह घर पर भी रुपया भेजा था रात को फोन पर बात भी किया था लेकिन अचानक मजदूर की मौत हो गई मौत की खबर जैसे ही घर वालों को मिली परिजनों का रो-रो कर काफी बुरा हाल हो गया हैं, वहीं मृतक के माँ ने बताया कि मेरा बेटा जिन लोगों के साथ में गया था उन्हीं लोगों से कुछ दिन पहले खाना खाने के दौरान झगड़ा हुआ था जिनको लेकर मृतक के माँ ने ठेकेदार सहित चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं
जनकारि के मुताबिक चार लोग भुना के रहने वाले हैं तो वहीं ठेकेदार मटियारी के रहने वाले हैं ठेकेदार का नाम नौशाद है जो मटियारी के रहने वाले हैं तो वहीं साजिद पिता महावीर जफर पिता रज्जाक और दो लड़का वाहिद का बताया जा रहा है यह चारों भुना गांव के अस्थाई निवासी है जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस के जरिए शव को घर लाया जा रहा है| मृतक की मां ने हत्या करने का आरोप लगाया है|

