केन्द्र और दिल्ली की सरकारें राजधानी में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने में विफल साबित रही है जिसके कारण अपराध दर 15% की बढ़ौत्तरी हुई है।- चौ0 अनिल कुमार




नई दिल्ली, 8 जुलाई, 2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और केन्द्र सरकार के गृहमंत्रालय द्वारा कानून व्यवस्था के लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण राजधानी में अपराधिक गतिविधियां में लगातार वृद्धि हो रही है। दिल्ली में कानून व्यवस्था की विफलताओं के कारण अपराधिक घटनाओं में पिछले वर्ष की तुलना में 15% की वृद्धि हुई है, जो चिंता का विषय है। दिल्लीवालों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिल्ली में बढ़ते अपराधों के प्रति तुरंत संज्ञान लेना चाहिए जबकि दिल्ली में कानून व्यवस्था भगवान भरोसे है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सरकारां की अनदेखी और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नही रख पाने के कारण राजधानी में अन्य मेट्रोपोलिटन शहरों की तुलना में अपराध का ग्राफ आसमान छू रहा है। राजधानी में अपराधिक घटनाओं में वृद्धि का एक बड़ा कारण केजरीवाल सरकार द्वारा शराब को प्रत्येक वार्ड के कौने-कौने में उपलब्ध कराना है जबकि बढ़ती बेरोजगारी के कारण भी अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। राजधानी में लगातार लूटपाट, चोरी, छीना झपटी, मारपीट, बालिकाओं और महिलाओं के साथ रेप, उत्पीड़न, छेड़छाड़ की घटनाऐं और यौन शोषण, दिन दहाड़ हत्याऐं और साईबर क्राईम बढ़ रहे है, जिस पर पुलिस और प्रशासन का कोई नियंत्रण नही है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में अपराध के बढ़ते ग्राफ को नियंत्रित करने की बजाय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है क्योंकि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत है। दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है, दिल्ली सरकार बिगड़ती कानून व्यवस्था में सुधार लाने की जगह उपराज्यपाल को दोषी ठहराती रही है, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि अपराध की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि सत्ताधारी पार्टी के मॉडल टाउन से विधायक पर दिल्ली पुलिस ने दो लोगों पर हमला करने का मामला दर्ज किया है।  चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध इतने बढ़ गए हैं कि महिलाएं घरों और सड़कों पर कहीं भी सुरक्षित महसूस नही करती। उनके साथ शारीरिक शोषण और हत्या हर जगह हो रहे है और दिल्ली पुलिस हर बार इन अपराधों को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से केजरीवाल का ध्यान दिल्ली छोड़ पंजाब और गुजरात और हिमाचल प्रदेश जैसे विधानसभा चुनावों में जाने वाले राज्यों पर केंद्रित रहा है, जहां केजरीवाल हर मुद्दे पर बड़े-बड़े वादे करते रहे हैं, जबकि पिछले आठ वर्षों से दिल्ली में उन्होंने एक भी वादे को पूरा नहीं किया है सिर्फ भविष्य की घोषणाऐं और झूठे दावे किए है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post