केन्द्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम को पैकेज का वायदा किया था तो फिर क्यों प्रापर्टी टैक्स में बढ़ौत्तरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है - चौ0 अनिल कुमार



बढ़ती महंगाई के दौर में दिल्ली नगर निगम द्वारा जनता पर टैक्स बढ़ौत्तरी सरासर गलत - चौ0 अनिल कुमार

 

केन्द्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम को पैकेज का वायदा किया था तो फिर क्यों प्रापर्टी टैक्स में बढ़ौत्तरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। - चौ0 अनिल कुमार


नई दिल्ली, 16 जुलाई, 2022दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम ने दिल्लीवालों पर टैक्सों की भरमार करके महंगाई के दौर में गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने की नीति तैयार कर रही है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि एकीकृत दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी यूनिफॉर्म पॉलिसी के तहत असेसमेंट तथा कलेक्शन विभाग ने दिल्ली के लोगों पर टैक्स बढ़ाने के आदेश जारी किए है। उन्होंने कहा कि दक्षिणी नगर निगम जो पहले एंटेरटेनमेंट व रीक्रीयेशन से जुड़ी प्रॉपर्टीसिनेमा हालथिएटरअसेंबली हॉलसिटी हॉलडांस हॉलप्रदर्शनी हॉल पर टैक्स की गणना में यूज फेक्टर के स्थान पर अब फेक्टर का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि बेंकेट हाल/बारात घर के प्रॉपर्टी पर दक्षिणी नगर निगम तथा पूर्वी नगर निगम पहले यूज फेक्टर का इस्तेमाल होता जो अब यह बढ़कर यूज फेक्टर हो गया है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम द्वारा नई लाईसेंस फीस की बढ़ी दरें लागू करने के बाद व्यापारिक  प्रतिष्ठानों जैसे ऑटोमोबाईलरिपेयर सेंटरलोहे का काम करने वाले और गौदाम को भारी भरकम टैक्स देना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी व पूर्वी नगर निगम में रहने वालों पर प्रतिशत का एजुकेशन सेस की मार पड़ेगीजिसकों दक्षिणी निगम के लोग पहले से ही दे रहे थे। निगमों के एकीकरण के बाद भाजपा को दिल्लीवालों पर सबसे बड़ा कुठाराघात होगा।


चौअनिल कुमार ने कहा कि जहां दिल्ली नगर निगम ट्रेड और स्टोरेज की लाईसेंस फीस पर 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर रही हैवहीं केजरीवाल की दिल्ली सरकार बिजली के साथ-साथ पानी और सीवर कनेक्शन पर विकास शुल्क को इन्फ्रास्ट्रक्चर चार्जेस का नाम देकर भारी बढ़ोत्तरी कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू है। दोनो दिल्लीवालों के हितों के लिए वायदे तो बड़े-बड़े करते हैं परंतु उनके आर्थिक संकट को दूर करने के लिए दोनो के पास कोई योजना नही है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि तीनों नगर निगम को एक करने के फैसले के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि केजरीवाल-भाजपा के द्वारा मिलीभगत से किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। केंद्र सरकार दिल्ली नगर निगम को 13,000 करोड़ का बेलआउट पेकेज देगीजिसकी माँग दिल्ली प्रदेश काँग्रेस लागातार कर रही थी। लेकिन भाजपा ने जनता के प्रतिनिधि की जगह एक नौकरशाह को नगर निगम चलाने की ज़िम्मेदारी देकर जनता पर टैक्स का बोझ डालना शुरू कर दी है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि पेट्रोलडीजलसीएनजी और रसोई गैस की आसमान छूती दरों सहित लगभग सभी खाद्य पदार्थों के कीमत आसमान छु रही है जिसके कारण एक तरफ गरीबमध्यम व निम्न वर्ग की कमर टूट गई है। वहीं केजरीवाल सरकार ने पावर पर्चेज एडजसमेंट चार्ज में 2-6 प्रतिशत वृद्धि  कर बिजली बिल को और मंहगा कर दिया है। उन्होंने कहा कि निगम की एकीकरण के बाद से भ्रष्टाचार के कारण घाटे में चल रही नगर निगम को आर्थिक संकट से उबारने की जगह भाजपा जनता पर टैक्स का बोझ डाल रही है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post