दिल्ली में भ्रष्टाचार की रोकथाम पर मुख्य सचिव और दिल्ली उच्च न्यायालय का बयान केजरीवाल के ईमानदार व्यक्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।- चौ0 अनिल कुमार

Repoted by, संतोष कुमार Edited by, जयचंद कुमार कुशवाहा 

• केजरीवाल द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ हैल्पलाईन जारी करनाकेवल दिखावा है। - चौअनिल कुमार


• दिल्ली में भ्रष्टाचार की रोकथाम पर मुख्य सचिव और दिल्ली उच्च न्यायालय का बयान केजरीवाल के ईमानदार व्यक्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।- चौअनिल कुमार


• दिल्ली कांग्रेस 38 विधायकों के भ्रष्टाचार के मामलों को लोकायुक्त के समक्ष लेकर जाऐगी। - चौअनिल कुमार


नई दिल्ली, 21 मार्च, 2022 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी 2013 में जब से सत्ता में आई हैराजधानी में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में पूरी तरह भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करके पंजाब में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 23 मार्च को शहीद भगत के शहीदी दिवस पर हैल्पलाईन नम्बर जारी कर रहे हैजो पूरी तरह लोगो को गुमराह करने वाला है। क्योंकि एक तरफ भ्रष्टाचार रोकने के लिए दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने विजिलेंस और एसीबी के साथ बैठक करके बड़ा अभियान चलाने पर विचार कर रहे है और दूसरी ओर दिल्ली उच्च न्यायालय घर-घर राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार पर केजरीवाल कैसे रोक लगाऐगीइसकी जवाबदेही मांग रही हैजो दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे है।


संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार के साथ अ0भा0महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती नीतू वर्मा सोईन और कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमेन अनुज आत्रेयभी मौजूद थीं।


चौअनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल लोगों को भ्रमित के लिए पंजाब में हैल्पलाईन लाईन जारी कर रही हैइसी तरह उन्हांने दिल्ली में भी हैल्पलाईन नम्बर 1031 जारी किया था जिसको भाजपा के साथ मिलकर निष्क्रिय कर दिया है। उन्होंने कहा केजरीवाल प्रवृति बन चुकी है झूठ बोलने और हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर बताने की। हैल्पलाईन के तहत दर्ज शिकायत में केजरीवाल कह रहे है कि 30-32 अधिकारियों को जेल भेजा गया जबकि आरटीआई से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केवल 11 मुकद्में दर्ज किए गए और 355 शिकायते दर्ज की गई थी।


चौअनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचारी अरविन्द केजरीवाल ने अपने मंत्रियांविधायकोंनिगम पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए लोकायुक्त की नियुक्ति करने के लिए कभी संवेदनशीलता नही दिखाई और दिसम्बर 2020 से लम्बित पड़े लोकायुक्त के पद कांग्रेस पार्टी के भारी दवाब के बाद सेवानिवृत जज की नियुक्ति की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी के 38 विधायकों पर दर्ज 89 भ्रष्टाचार के मामलों को लोकायुक्त के समक्ष लेकर जाएगी ताकि अरविन्द केजरीवाल के झूठे दावों को जनता के बीच उजागर किया जा सकेक्योंकि केजरीवाल ने जनता के समक्ष ढ़ोंग करके जनलोकपाल के मजबूत गठन के लिए 2014 में 49 दिन की सरकार गिरा दी थी। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पनाह में निगम पार्षद गीता रावत को सीबीआई ने 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।


चौअनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के 80 प्रतिशत मंत्रियोंविधायकों और निगम पार्षदों पर भ्रष्टाचाररिश्वत सहित महिला उत्पीड़न सहित अनेकों आरोप साबित हो चुके है परंतु केजरीवाल ने आज तक किसी को भी पार्टी से बर्खास्त नही किया जबकि दूसरी पार्टियों पर भ्रष्टाचार को आरोप लगाते है और दूसरी पार्टियों के भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को भी आम आदमी पार्टी में शामिल करके संरक्षण दे रहे है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कर रहे है परंतु उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कबीर फाउंडेशनशराब नीति में लाईसेंस को करोड़ों का घोटाला और क्लासरुम घोटाला से बचानेइमरान हुसैन को राशन घोटाला और ऑक्सीजन स्केमसत्येंन्द्र जैन को पीडब्लूडी घोटाला सेकैलाश गहलोट डीटीसी के 4288 करोड़ के घोटालाराजेन्द्रपाल गौतम पर जमीन कब्जा के मामलेअमानातुल्लाह खान वक्फ बोर्ड घोटाला सेप्रकाश जरवाल को टैंकर मालिक डाक्टर की हत्या से बचाने और राघव चड्डा को दिल्ली जल बोर्ड के 26000 करोड़ घोटालापरिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट अथारिटी में भ्रष्टाचार आदि सभी सर्वविदित है और दिल्ली सरकार के प्रत्येक विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।


चौअनिल कुमार ने कहा कि वर्षों से सत्ता पर आसीन आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में नई शराब नीति को लागू करके भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़ दिए है और दिल्ली को नशे की राजधानी बना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस शराब नीति को लागू करने में हुए भ्रष्टाचार को हम कोर्ट में लेकर जाऐंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शासित भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो भ्रष्टाचार में एक दूसरे के पूरक है जबकि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो पार्टियों के निगम पार्षद लैंटर मेन के नाम से जाने जाते है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्लीवालों से किया हुआ कोई भी वायदा पूरा नही किया और दिल्ली में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण बदहाल दिल्ली की तस्वीर दिल्लीवासियों को बखूबी दिख रही है

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post