जोकीहाट !! हयात दानिश की खबर !! अररिया-किशनगंज एनएच 327ई पर हड़वा चौक के पास मंगलवार की सुबह एक स्कॉर्पियो के खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक तहजीब (35) पलासी थाना क्षेत्र के हड़वा गांव का रहने वाला मोजीब का बेटा था। घटना की सूचना मिलते ही जोकीहाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि महदेवा गांव की ओर तेज रफ्तार से स्कार्पियो गाड़ी आ रही थी। हड़वा चौक के पास चालक के नियंत्रण खो जाने की वजह से वाहन सड़क किनारे खाई में गिर गई। इसमें चालक गंभीर रूप घायल हो गया। इसे इलाज के लिए जोकीहाट रेफरल अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों उसे बेहतर इलाज के लिए अररिया रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम मे उनकी मौत हो गई।