जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल यात्रा आज पहुची बाबरपुर - पिछले वर्ष उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों में कांग्रेस ने सद्भावना, भाईचारा और शांति का संदेश पहुचाकर प्रभावितों की हर सम्भव मदद की थी



भरत सिंह 
Seemanchal Express Beauro New Delhi

नई दिल्ली, 28, अक्टूबर, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में प्रतिदिन निकाली जा रही पोल खोल यात्रा आज उत्तर पूर्वी दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा में निकाली गई। जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल यात्रा की शुरुआत बाबरपुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालयसी ब्लाक 100 फुटा रोड़ कबीर नगर से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने कांग्रेस झंडा दिखाकर की। पोल खोल यात्रा में महिला कांग्रेसयुवा कांग्रेसएनएसयूआईसेवादल सहित जिला एवं ब्लाक कांग्रेस के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। पोल खोल यात्रा में चौअनिल कुमार के साथ पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथजिला अध्यक्ष कैलाश जैनपूर्व विधायक श्री जय किशनचौमतीन अहमदविपिन शर्माभीष्म शर्मावीर सिंह धींगानप्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल और अली मेंहदीप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवनप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचवनिगम पार्षद अमरलता सांगवानजुबैर अहमदसेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमारपूर्व निगम पार्षद सविता शर्माअनिल गौतमचौअजित सिंहफूलवतीहाजी आस मौहम्मदमौमारुफरमेश पंडितईश्वर बागड़ीचौरोहतासजिला कॉआर्डिनेटर हर्ष चौधरीआदेश भारद्वाजराज कुमार इंदोरियादीपक वशिष्ठफुरकान कुरेशीब्रहम ढ़ीकियाब्लाक अध्यक्ष वेद प्रका बेदीअशोक बघेलजावेद चौधरीअनुज अत्रेय मुख्य रुप से मौजूद थे चौअनिल कुमार ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में पोल खोल यात्रा के दौरान 2020 के शुरुआत में हुए दंगों पर बोलते हुए कहा कि जब उत्तर पूर्वी दिल्ली में साम्प्रदायिक दंगे हुए उस समय वहां के सैंकड़ो लोगों को जान माल का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि दंगां के वक्त जब आप पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की केन्द्र सरकार से मदद की जनता को सख्त जरुरत थी और लोगों के दर्द को महसूस करना चाहिए था। जब आपसी भाईचारा को तोड़ा जा रहा था तब दोनों पार्टियों के नेता सड़क पर उतर कर भाईचारा बहाल करने की बजाय अपने-अपने घरों में बंद थे। उत्तर पूर्वी दिल्ली में समाजिक समरसता खत्म होती रही और केजरीवाल मूक दर्शक बने रहे। श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत निकाली जा रही पोल खोल यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी दिल्ली की मूल समस्याओं का ध्यान दिल्लीवालों को दिलाना चाहती है। उन्होंने कहा 15 वर्षों से निगम में शासित भाजपा और वर्षों से दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल सरकार ने पूरे कुप्रबंधित कार्यकाल में दिल्ली के लोगों की उपेक्षा की है। उन्हांने कहा कि भाजपा और आप पार्टी ने चुनाव के दौरान जितने भी वायदे किए थेउनमें से एक भी पूरा नही किया। उन्हांने कहा कि बढ़ती मंहगाईबेरोजगारी के कारण दिल्ली के गरीबनिम्नमध्यम व मजदूर वर्ग की कमर टूट गई है जबकि केन्द्र और सरकार पेट्रोलडीजल व रसोई के दामों को नियंत्रित करने में नाकामयाब साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के समय रोजमर्रा की वस्तुओं सहित दालेंखाद्य तेल और सब्जियां गरीब आदमी की पहुॅच से बाहर हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पोल खोल यात्रा के दौरान भाजपा और आप पार्टी की सरकार की गरीब विरोधी नीतियों को उजागर करें।चौ अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगां के दौरान कांग्रेस पार्टी ने आपसी भाईचारा को बनाऐ रखने के लिए भरपूर प्रयास किए और पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के अन्तर्गत रोजमर्रा में काम आने वाली खाने-पीने सहित सभी प्रकार का जरुरत के सामान का वितरण किया। उन्होंने ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण करने और सद्भावना व भाईचारे का संदेश के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से लगातार सम्पर्क स्थापित किया थाजिसके लिए दिल्ली कांग्रेस सहित हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। चौअनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने दंगा प्रभावित लोगां से सम्पर्क बनाकर उनकी शिकायतें सुनी जबकि दंगा प्रभावित बेकसूर लोगों को पुलिस द्वारा नाजायज तंग करने के खिलाफ आवाज भी उठाईक्योंकि पुलिस दोषियों को छोड़ निर्दोष लोगों को निशाना बना रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने के सरकार पर दवाब बनाया जबकि लाखों करोड़ों का नुकसान भुगतने के बाद सरकार ने बिना आंकलन किए मुआवजा देने का प्रारुप तैयार किया। चौअनिल कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों के पीड़ित लोग आज भी दर-दर भटक रहे हैजबकि दिल्ली सरकार ने अभी तक लोगों को मुआवजा नही दिया हैऔर जिन्हें मुआवजा मिला भी है वह कौड़ियों के रुप में मिला है।चौअनिल कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में दंगों के दौरान और बाद में आपसी भाई चारा और सदभाव कायम रखने के उदेश्य ही कांग्रेस पार्टी ने काम किया और यह संदेश दिया था हिन्दूमुस्लिम सहित सभी को एक होकर आपसी सद्भाव व भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा आपसी सद्भाव बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दंगों को नियंत्रित करने के लिए कोई कारगर कार्यवाही नही की और मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दो दिनां तक घर में बंद रहे वहीं दंगों की मुश्किल घड़ी में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों की मदद के लिए उनके साथ खड़ी रही। चौ अनिल कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल यात्रा अगले 70 दिनों में 70 विधानसभाओं में निकाली जाऐगी। पोल खोल यात्रा बाबर पुर जिला कांग्रेस कार्यालय से होती हुई काशीराम डेयरीकबीर नगरशनि चौककर्दम पुरी पुलकर्दमपुरी शमशान भूमिविजय पार्क मैन रोड़ के बाद नूर-ई-इलाही पेट्रोल पम्प पर समापन हुई। यात्रा के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लिया हुआ था और भाजपा और आप पार्टी विरोधी नारे लगा रहे है।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post