नई दिल्ली, 28, अक्टूबर, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के भरसक प्रयासों के उपरांत दिल्ली में छठ महापर्व को सार्वजनिक घाटों पर मनाने की मंजूरी के बाद दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल कांग्रेस ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में पूर्वाचंलवासियों के महापर्व छठ पर सार्वजनिक तौर से मनाने पर पांबदी लगा दी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने पूर्वाचंलवासियों की धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में छठ मनाने के इजाजत देने के लिए उपराज्यपाल को ज्ञापन देकर उन्हें व्यक्तिगत रुप से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया। कांग्रेस पार्टी के प्रयासों के कारण ही दिल्ली सरकार ने दवाब में आकर पूर्वाचंलवासियों के महापर्व छठ को सार्वजनिक घाटों पर मनाने की इजाजत दी। प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के स्वागत के मौके पर पूर्वाचंल कांग्रेस चैयरमेन शिवजी सिंह, तपन झा, विनोद दूबे, जिला अध्यक्ष आर.के. मिश्रा, संयोजक प्रदीप पांडे, तपन झा, पूर्व अध्यक्ष शिवराम पांडे, विनोद श्रीवास्तव, राजकिशोर गिरी, आदित्य तिवारी, सुरेश शुक्ल, मिर्जा महमूब बेग सहित सैंकड़ो पूर्वाचंल के लोग मौजूद थे।
Jk kushwaha
Seemanchal Express Beauro New Delhi