दिल्ली कांग्रेस के लगातार दबाव के बाद ही डीडीएमए ने सार्वजनिक तौर पर आस्था के महापर्व छठ को मनाने की मंजूरी दी। - चौ0 अनिल कुमार



J.k Kushwaha ki Report
Seemanchal Express Beauro New Delhi

• प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल यात्रा आज पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की मादीपुर विधानसभा में निकाली गई।


• दिल्ली कांग्रेस के लगातार दबाव के बाद ही डीडीएमए ने सार्वजनिक तौर पर आस्था के महापर्व छठ को मनाने की मंजूरी दी। - चौअनिल कुमार

 

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में आज पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की मादीपुर विधानसभा में जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल यात्रा विष्णु मंदिरसब्जी मंडी चौकमादीपुर से निकाली गई। चौअनिल कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित जन जागरण अभियान के तहत पोल खोल अभियान अगले 70 दिनों तक निकाली जाऐगी जिसमें सभी 272 वार्डों को कवर किया जाऐगा। पोल खोल यात्रा की शुरुआत पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार और श्रीमती कृष्णा तीरथ ने झंडा दिखाकर की। पोल खोल यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार के पूर्व विधायक श्री जय किशनश्री मालाराम गंगवालश्री अनिल भारद्वाजश्री विजय सिंह लोचवप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवनप्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचवलीगल एवं मानव अधिकार विभाग के चैयरमेन एडवोकेट सुनील कुमारजे.पी. पंवारधर्मपाल चंदेलायोगेन्द्र सिंह योगी सहित युवा कांग्रेससेवादलमहिला कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शिरकत की।

पोल खोल यात्रा विष्णु मंदिर से होती हुई मादीपुर गांव तिकोना पार्कमादीपुर जनता फ्लैटमादीपुर एलआईजी फ्लैटबाबा बालकनाथ मंदिरपश्चिम विहार एक्सटेंशनबीसीडीऔर एफ ब्लाकडिस्पेंसरी चौक के बाद डिंपल चौक पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लिया हुआ था और भाजपा और आप पार्टी विरोधी नारे लगा रहे है। चौअनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली में छठ पूजा को सार्वजनिक तौर मनाने के डीडीएमए के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा की पूर्वाचंलवासियों की आस्था के साथ खिलवाड़ की पोल खोलते हुए कहा कि कोविड-19 के नाम पर शुरु से ही आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल छठ पर्व को मनाने की मंजूरी नही दे रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व को मनाने की इजाजत के लिए कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी और उपराज्यपाल को ज्ञापन देकर आगाह भी किया था कि अगर दिल्ली में छठ पर्व को मनाने की सार्वजनिक तौर पर इजाजत नही दी गई तो मैं पूर्वाचंल कांग्रेस के पदाधिकारियों और पूर्वाचंल के लोग के साथ आमरण अन्शन पर बैठ जाउॅगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की अरविन्द सरकार ने भाजपा के साथ मिलीभगत करके सार्वजनिक घाटों पर छठ पूजा मनाने पर पांबदी लगाने का आदेश जारी करके पूर्वांचलवासियां की आस्था से खिलवाड़ किया था।



चौअनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस ने उपराज्यपाल को पत्र के द्वारा हवाला दिया था कि दिल्ली में जब शराब के ठेकेशादियांबस यातायातसाप्ताहिक बाजारसिनेमा हॉलफाइव-स्टार होटलों के स्वीमिंग पूल को कोविड प्रोटोकॉल के तहत खोलने की इजाजत दी जा सकती है तो फिर दिल्ली सरकार पूर्वाचंलवासियों के महापर्व छठ के आयोजन की इजाजत क्यों दे सकती। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाली भाजपा और आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है कि दोनो पार्टी पूर्वाचंलवासी की विरोधी है। दोनो पार्टियां केवल एक दूसरे पर आरोप लगाती रहीछठ महापर्व मनाने के संबध में कोई कोशिश नही की।



चौअनिल कुमार ने कहा कि पिछले 15 वर्षों के दिल्ली नगर निगम में भाजपा शासन और वर्षों के आप पार्टी की केजरीवाल शासन में दिल्ली पूरी तरह बदहाल हो गई है और भाजपा के निगम शासन में महंगाई से दिल्लीवासी त्रस्त है। भाजपा के भ्रष्टाचार के चलते दिल्ली में सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और गलियों से सड़कों तक गंदगी और कूड़े के अम्बार लगे है जिसके कारण डेंगूमलेरिया व वायरल बुखारों के मामले अत्यधिक बढ़ रहे है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post