भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन उमड़ी भीड़,पुरी और लेखी ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं बताई



Seemanchal Express Bureau New Delhi 
Jaychand Kumar Kushwaha

J.K.KUSHWAHA 
नई दिल्ली, 17 अगस्त। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन क्रमशः पीरागढी चौक और अजमेरी गेट से शुरुआत की। श्री पुरी के साथ यात्रा में राष्ट्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी डॉ अलका गुर्जर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता और सांसद श्री हंसराज हंस शामिल रहे जबकि श्रीमती मीनाक्षी लेखी का साथ पूर्व मंत्री एवं सांसद डॉक्टर हर्षवर्धन एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गोयल ने दिया। श्री पुरी ने आज बाहरी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी जिलों में यात्रा निकाली और श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने चांदनी चौक एवं केशवपुरम क्षेत्रों में जनयात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री परिषद  पिछले माह विस्तार के बाद भाजपा ने घोषणा की थी कि नए मंत्री लोगों से सीधा संपर्क कर संवाद करेंगे और उन्हें मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे। दिल्ली में दोनों नेताओं की यात्रा 170 किलोमीटर का सफर तय करेगी। श्री पुरी एवं श्रीमती लेखी का यात्रा के दौरान जिस जोरदार ढंग से जनता ने स्वागत किया है, उससे भाजपा के नेता उत्साहित है। श्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा को जन-जन का आपार स्नेह एवं सम्मान मिल रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर भारी उत्साह है। दोनों मंत्रियों की यात्रा में लगभग हर 500 मीटर पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल स्कूटर, मोटरसाइकिल, गाड़ी एवं अन्य वाहनों पर सवार भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अनेक जगह फूलों की वर्षा की गई। यात्रा के पूरे रास्ते में कार्यकर्ताओं को लस्सी, चाय, विस्कुट और फल देकर उनका स्वागत किया गया। 
यात्रा के दौरान मुंडका में जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने श्री हरदीप सिंह पुरी को एक ज्ञापन भी दिया। व्यापार मंडल की ओर से श्री पुरी को चांदी की गद्दा देकर और सांसद श्री हंसराज हंस को मुकुट पहना कर स्वागत किया गया। जहां श्री हरदीप सिंह पुरी की दूसरे दिन की यात्रा पीरागढ़ी चौक से शुरु होकर नांगलोई, मुंडका, किराड़ी, सुल्तानपुरी, मंगोलपुरी होते हुए दोपहर तक रोहिणी सेक्टर 04 तक पहुंची। इसके बाद से यात्रा पुनः बुद्ध विहार से आगे की ओर बढ़ी और रिठाला रोड, विजय विहार, रोहिणी सेक्टर 5, 6, 7 एवं 8, रिठाला सेक्टर 11, 15 एवं 18, समयपुर बादली होते हुए संतनगर के बाद बुराड़ी पहुंची। वही दूसरी तरफ श्रीमती लेखी की दूसरे दिन की यात्रा पार्टी कार्यालय अजमेरी गेट से शुरु होकर लाहौरी गेट, कुतुब रोड, बाराटूटी चौक, आज़ाद मार्केट, रौशनआरा रोड, कोल्हापुर रोड, बंग्लो रोड, शक्ति नगर चौक, जी टी कर्नाल रोड से होते हुए दोपहर को संगम पार्क तक पहुंची। इसके बाद से यात्रा पुनः संगम पार्क से आगे की ओर बढ़ी और कन्हैया नगर, ब्रिटानिया चौक, रानी बाग़, पीतमपुरा गांव, वैशाली, शालीमार बाग़ रीची रीच, वाजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए अशोक विहार तक पहुंची। आज  हुए जन आशीर्वाद यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सर्व श्री कुलजीत सिंह चहल एवं श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री जयवीर राणा, श्री राजन तिवारी, श्री राजीव बब्बर, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, प्रदेश मंत्री श्री गौरव खारी एवं सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर, श्रीमती ममता काले, श्री यासिर जिलानी, श्री अजय सहरावत, सुश्री निघत अब्बास, श्रीमती अनुजा कपूर, श्री सतीश गर्ग, श्री खेमचंद शर्मा, श्री शुभेन्द्रु शेखर अवस्थी एवं श्री ब्रिजेश राय, पूर्व महापौर श्री जयप्रकाश एवं सरदार अवतार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला, श्री देवेन्द्र सोलंकी, श्री मोहन गोयल, श्री विकेश सेठी एवं श्री राजकुमार भाटिया, श्री भगवान शर्मा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post