गुरुग्राम: , कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, गुरुग्राम द्वारा जिले के किसानों के संबंध में विभागीय सूचना जारी की गई है। यह उन किसानों के बारे में हैं जिन्होंने वर्ष 2020-21 में फसल अवशेष प्रबंधन एवं कृषि मशीनीकरण उप मिशन स्कीम के तहत कृषि यंत्रों के लिए बुकिग राशि व टोकन मनी के साथ आवेदन जमा कराए थे। कहा गया है कि उनमें से यदि किसी की बुकिग राशि व टोकन मनी उनके खाते में वापस ट्रांसफर नहीं हुई है तो वह अपने बैंक खाते की पासबुक व आधार कार्ड लेकर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक कृषि अभियंता सुधीर कुमार ने दी।
