उत्तर प्रदेश सरकार ने मुकेश सहनी को वाराणसी एयरपोर्ट पर रोका वीआईपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद


अरविंद पासवान राज्य ब्यूरो बिहार 
अरविंद पासवान, राज्य ब्यूरों बिहार, पटना
पूर्व सांसद फूलन देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका जाना अपमान जनक है उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट पर मुकेश सहनी का रोका जाना ,VIP कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा  नजरबंद किया जाना इससे यह साबित होता है  की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में पिछड़ी जाति के लोगों के से साथ , नीचे तबके के लोगों के से साथ उनके मौलिक अधिकार का हनन हो रहा है एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री कहते हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री के इन बातों की अवहेलना हो रही है VIP पार्टी ने तय किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में 165 सीटों पर चुनाव लडेंगे और फूलन देवी के विचार धारा को जन जन तक पहुचाएगे 

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक तथा बिहार में पशु एवं मत्स्यपालन मंत्री मुकेश सहनी को रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। वह पार्टी की ओर से पूर्व सांसद फूलन देवी की शहादत दिवस पर माल्यार्पण के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम व मंत्री के आगमन पर एक दिन पहले से पार्टी पदाधिकारियों का जुटान छावनी क्षेत्र स्थित एक होटल में हो रहा था। मंत्री को लौटाने की सूचना पर पार्टी पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप मढ़ा और हंगामा भी किया। पार्टी की ओर से उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों में 25 जुलाई को पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने का कार्यक्रम था। इसके तहत 22 जुलाई को रामनगर के सूजाबाद में पार्टी कार्यकर्ता प्रतिमा लेकर पहुंचे थे, जिसे रामनगर पुलिस ने जब्त कर लिया था। इसी कार्यक्रम में मंत्री को शामिल होना था। जब जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं तो पार्टी की ओर से रविवार को माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मंत्री मुकेश साहनी को शामिल होना था।

 कार्यक्रम के लिए पार्टी के करीब 50 पदाधिकारी होटल डी पेरिस में रुके थे। इसकी सूचना मिलते ही सुबह 10 बजे एडीसीपी वरुणा जोन विनय कुमार सिंह, एसीपी कैंट अभिमन्यु मांगलिक और कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह होटल पहुंचे। सभी पदाधिकारियों को होटल में नजरबंद कर दिया गया। उधर मंत्री इंडिगो एयरलाइंस के विमान से दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही मुकेश सहनी को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में लेकर वीआईपी लाउंज में बैठा दिया। बाहर कार्यकर्ता और पदाधिकारी जमे रहे। शाम 4.20 बजे इंडिगो की उड़ान से कोलकाता के लिए रवाना कर दिया गया। पार्टी ने माल्यार्पण कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post