![]() |
| हरीश व्यास राज्य ब्यूरों मध्यप्रदेश |
(मध्यप्रदेश)जिलाधिकारी श्रीमान कौशलेंद्र विक्रम सिंह जी श्रीमान आबकारी उपायुक्त श्री नरेश कुमार चौबे जी एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री संदीप शर्मा जी के के मार्गदर्शन में आमीन खान आबकारी उपनिरीक्षक डबरा के नेतृत्व में मुखिबर की सूचना पर ग्राम गुजार एवम जतारा पर कार्रवाई की जिसमे 2000 kg गुड़लहान एवम 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 110000 रुपए आंकी गई है । इस कार्रवाई में 4 प्रकरण कायम किये गये इस कार्यवाही मे आबकारी से प्रधान आरक्षक बलवीर प्रसाद कटारे, राजेन्द्र जोनवार, रवि बघेल आबकारी आरक्षको एवम लाल सिंह ,प्रेमदास ,यदुनाथ, मानसिंह नगर सैनिकों की एवं एसएएफ डबरा के जवानों में एएसआई भगवत नारायण, राम लखन ओझा, विष्णु कांत दीक्षित, बृजेश सिंहकी सराहनीय भूमिका रही l लॉकडाउन के चलते अवैध मदिरा के परिवहन संग्रह ,निर्माण व विक्रय की रोकथाम व उस पर अंकुश लगाने हेतु एवम जहरीली शराब घटना की पुनरावृति न होने पाए इसके लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे जारी रहेगी

