तार चोर गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपित पहुंचे जेल


सिवनी,  जिले की कान्हीवाडा पुलिस ने बुधवार को विद्युत तार चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि गत 17 जुलाई की रात्रि में कान्हीवाडा थाना में सूचना मिली की ग्राम मुंडरई से विद्युत विभाग के खंभों में लगी 11 केवी विद्युत लाइन के तारों को काटकर चोरी कर लिया गया है जिस पर कान्हीवाडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध भादवि की धारा 379, विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
यह खबर भी पढ़ें: सूरत में पूरी गति से शुरू बुलेट ट्रेन रूट के सर्वे और टेस्टिंग वर्क पूरे अब,सिविल निर्माण कार्य
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आमाझिरिया निवासी अनिल भलावी, मंगलीपेठ सिवनी निवासी विनोद गेडाम, ग्राम बोरदई निवासी दीपक सोनी, ग्राम बाडीवाडा निवासी मनोज मेश्राम चोरी के तार बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में संदेहियों ने बताया कि ग्राम मुडरई से बिजली के तारों को चोरी कर आपस में बांट कर उन्होनें अपने-अपने घरों में रखा है। वहीं कान्हीवाडा थाना अंतर्गत 28 अक्टूबर 2020 की दरम्यिानी रात्रि में ग्राम उमरिया से भी बिजली के खंभो के बीच के तार चोरी करना स्वीकार किया जिस पर पुलिस टीम ने आरोपितों के घर चोरी किये गये विद्युत तार को जब्त कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश उपरांत आरोपितो को जेल भेज दिया गया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post