डॉ सेउज कुमार सेनापति पर हुए जानलेवा हमला को लेकर विरोध प्रदर्शन



नगांव (असम), होजाई जिला के लंका थानांतर्गत उदाली स्थित फुलतली आदर्श चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ सेउज कुमार सेनापति पर बर्बर तरीके से सामूहिक भीड़ द्वारा किए गए हमले को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टरों के अलावा स्थानीय लोग भी जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को नगांव जिला के जुरिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी और वृहत्तर रूपही सचेतन नागरिक मंच ने विरोध प्रदर्शन करते हुए डॉक्टर पर किए गए जानलेवा हमले में शामिल सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टर पर किये गये हमले की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। कानून का फायदा उठाते हुए कोई भी अपराधी आसानी से न बच जाए इसके लिए पुलिस को सही तरीके से जांच करनी होगी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस मामले को सरकार गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपितों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post