वैलफेयर एसोसिएशन की लोगों से अपील बरते सावधानी




नई दिल्ली, (एजेंसी)। मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन ने स्थानीय निवासियों के नाम जारी एक अपील में कहा कोरोना का तांडव फिर शुरू हो गया है और देश के जाने-माने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की राय है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर जिसका वायरस हवा में रहता है न केवल वरिष्ठ नागरिकों के लिए बल्कि सभी आयु वर्ग के लिए भी घातक सिद्ध हो रहा है सभी मीडिया-इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल और परिस्थितियां भी कोरोना महामारी की इस लहर की अत्यधिक भयावकता के बारे में चेतावनी दे रहे हैं। चेयरमैन रामकृपाल त्यागी, अध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह, महासचिव विकास शर्मा ने सयुंक्त अपील में आग्रह किया इस महामारी की भयावकता की चेतावनी पूर्णतया सच साबित हो रही है केवल हमारी मानसरोवर पार्क कालोनी में ही अप्रेल माह में बीस से अधिक विभिन्न आयु के निवासी जिसमें युवा, अधेड़ और बुजुर्ग शामिल हैं इस महामारी का शिकार हो कर परलोक सिधार चुके हैं। मानसरोवर पार्क वैलफेयर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से विनम्र निवेदन है कि न केवल स्वयं बल्कि परिवार का कोई भी सदस्य अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले क्योंकि घर से बाहर निकलने से अधिक घर में सही सलामत रहना जरूरी है और अति आवश्यक कार्य से निकलने पर अनुमोदित मास्क, सेनीटाइजर व दो गज की दूरी संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करे। यथासंभव इन तीनों दिशा-निर्देशों का घर में भी पालन करें और साथ ही साथ लाक डाउन संबंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें क्योंकि यह जन हित में ही है। इस महामारी की भयावकता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि देश के सभी राज्यों विशेषकर मुंबई व दिल्ली महानगरों के हालात इतने बद्तर हो चुके हैं कि इस महामारी से संक्रमित मरीजों के लिए न तो अस्पतालों में स्थान है और न ही संक्रमण से परलोक सिधारने वालो के शवों के लिए शमशान घाटो में स्थान है। इसलिए देश के प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता को अपने संबोधन में एक बार पुनः अपील कर चुके हैं कि" जान है तो जहान है"। इसलिए आपका मिलना जरूरी नहीं लेकिन आपका होना जरूरी है। अपील में आगे कहा गया कि इस महामारी की भयावकता को नजरंदाज करने की भूल न करें और अपने परिचितों एवं परिजनों को भी ऐसा न करने दे और सरकारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें, और वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post