भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) द्वारा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को मेरठ रोड गाजियाबाद स्थित प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

 
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) द्वारा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को मेरठ रोड गाजियाबाद स्थित प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई

संजय कुमार राज्य ब्यूरो उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद 


*आज दिनांक भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) द्वारा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी को मेरठ रोड गाजियाबाद स्थित प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई*
*"""""""""""""""""""""""""""""""""""*
*इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने कहा की चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे और वह अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसानों के मुद्दों को उठाते रहे। इसलिए उन्हें किसान नेता कहा जाता था। साल 1937 में मात्र 34 साल की उम्र में वे छपरौली (बागपत) से विधानसभा के लिए चुने गए और कृषकों के अधिकार की रक्षा के लिए विधानसभा में एक बिल पेश किया। यह बिल किसानों द्वारा पैदा की गयी फसलों के विपणन से संबंधित था। इसके बाद इस बिल को भारत के तमाम राज्यों ने अपनाया। इसी बिल के पास होने के बाद चौधरी चरण सिंह की छवि एक किसान नेता के रूप में सामने आयी और वह किसानों के मसीहा बन गए*।

*इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन अंबावता के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष अमित कसाना ने कहा* किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं है चौधरी चरण सिंह
स्वतंत्र भारत में किसानों के सबसे बड़े रहनुमा जिन्होंने सड़क से लेकर संसद तक आजीवन किसानों के लिये संघर्ष किया और किसानों की लिये नीतियाँ बनाने वाले महान पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन एव भावपूर्ण श्रद्धाजलि

*इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा नीटू सौरव सेन विक्रम मलिक योगेंद्र बालियान महिपाल चौधरी उपस्थित रहे*

 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post